{"_id":"68c309ac8708653c2b04114c","slug":"indecent-behaviour-with-the-lekhpal-who-went-to-measure-auraiya-news-c-211-1-aur1008-131379-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: पैमाइश करने गए लेखपाल के साथ अभद्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: पैमाइश करने गए लेखपाल के साथ अभद्रता
Thu, 11 Sep 2025 11:11 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Thu, 11 Sep 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
बिधूना। अछल्दा थाना क्षेत्र के नगला रामधन में मिशन समाधान के तहत चकरोड की पैमाइश करने गए लेखपाल को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने नापने वाली जंजीर छीन ली। आरोप है कि वापसी पर ग्रामीणों ने उनकी गाड़ी पर पथराव भी किया।
ग्रामीण श्रीचंद्र व अखिलेश कुमार ने चकरोड पर कब्जे की शिकायत की थी। इस पर लेखपाल पंकज पुष्कर टीम के साथ चकरोड की पैमाइश कर रहे थे। इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने मौके पर पहुंचकर विरोध किया। आरोप है कि ग्रामीणों ने गाली-गलौज करते हुए नापने वाली जंजीर छीन ली। विरोध देख टीम वाहन में बैठकर लौटने लगी तो पथराव कर दिया। लेखपाल ने घटना की तहरीर थाने में दी है। थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने बताया कि वह मौके पर हैं। मामले की जानकारी की जा रही है। जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)