फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Increase in maximum and minimum temperatures, hot night haunting

Auraiya News: अधिकतम की और न्यूनतम तापमान में तेजी, सता रही गर्म रात

Tue, 28 May 2024 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
Increase in maximum and minimum temperatures, hot night haunting
औरैया। सूरज की आग उगलती किरणों से जिलेवासी तप रहे हैं। तेज धूप और लू के चलते लोगों का हाल बेहाल है। आलम यह है कि दोपहर होने से पहले ही लोग घरों में बैठने को मजबूर हो रहे हैं। नौतपता के कारण अधिकतम ही नहीं न्यूनतम तापमान में भी तेजी देखने को मिल रही है। इसके चलते रात का मौसम भी गर्म होने लगा है।
विज्ञापन


मंगलवार को अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से 4.8 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान भी अधिकतम की ओर तेजी से बढ़ रहा है जबकि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक 3.04 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिस कारण रात भी गर्म होती दिखी। गर्म रात लोगों को सताने लगी है तो वहीं नमी 21-46 प्रतिशत के बीच सिमट रही है।
विज्ञापन

उमस भरी गर्मी के कारण लोग बेहाल है। मंगलवार की सुबह नौ बजे ही पारा 36 डिग्री सेल्सियस जा पहुंचा। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया। वैसे-वैसे तपिश भी बढ़ती गई और पारा में उछाल होता रहा। आलम यह रहा कि दोपहर के समय सड़कों पर लोगों की भीड़ कम रही तो वहीं इक्का-दुक्का वाहन ही नजर आए। जो सड़क पर दिखा भी वह कुछ दूर चलने पर छांव तलाशता या पानी की तलाश करता दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतना ही नहीं धूप से बचाव करने के लिए लोग तरह-तरह के जतन भी करते दिखे। जहां कोचिंग से लौट रहे युवा एक ही अंगोछे में नजर आए तो वहीं युवतियां भी कुछ इसी तरह धूप से बचाव करतीं दिखीं। शीतल पेय पदार्थ का सेवन कर शरीर को ठंडक देने का प्रयास करते भी लोग दिखे। शाम छह बजे के बाद तापमान में हल्की गिरावट देखी गई। रात के तापमान में तेजी के कारण लोगों की सुकून की नींद नहीं मिल रही है।

--------------------------------------------------------

फोटो28एयूआरपी 15- तेज धूप के चलते कस्बे की सड़क पर पसरा सन्नाटा। संवाद

आसमान से बरस रहे शोले, बाजार और सड़कों पर पसरा सन्नाटा

औरैया। आसमान से बरस रहे शोलों के बीच मंगलवार को सहायल कस्बा व आसपास का तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा। तेज धूप, भीषण गर्मी के असर सहायल बाजार में देखने को मिला। गर्मी की वजह से दुकानदार दिन भर बैठे नजर आए। इधर, जूस, कोल्ड ड्रिंग, फल व पेयजल पदार्थ की बिक्री जोर पकड़ रही है। अब मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीज भी नजर आने लगे है।
सीएचसी सहार में डायरिया व उल्टी दस्त के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी। सीएचसी अधीक्षक डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि भीषण गर्मी और तापमान से बचाव के लिए लोगों को सावधानी बरतनी होगी। खासकर बच्चे, बुजुर्ग और गर्भवती महिलाएं जागरूक रहे। तापमान को देखते हुए ओआरएस घोल, इलेक्ट्रॉल पाउडर आदि का सेवन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed