फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Incident averted , hair - hair remaining rajdhani express

हादसा टला, बाल - बाल बची राजधानी

Wed, 29 Apr 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Wed, 29 Apr 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
Incident averted , hair - hair remaining rajdhani express

उत्तर मध्य रेलवे के पाता रेलवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। राजधानी निकलने के दौरान पटरी का एक फुट का टुकड़ा टूटकर अलग होकर दूर जा गिरा। इसके बाद एक घंटे तक ट्रेनें जहां की तहां खड़ी रहीं।

विज्ञापन




पाता से लेकर कानपुर के बीच कई राजधानी, गरीब रथ, शताब्दी समेत कई अन्य गाड़ियां विभिन्न रेलवे स्टेशनों तक फंसी रहीं। पूर्वान्ह 11 बजे रेलमार्ग दुरुस्त हो सका।
विज्ञापन



 
सुबह छह बजकर 55 मिनट पर दिल्ली की ओर जा रही राजधानी एक्सप्रेस पाता रेलवे स्टेशन से गुजरी। ट्रेन निकलते ही रेलकर्मियों देखा कि पाता रेलवे स्टेशन के पश्चिमी यार्ड (क्रासिंग) में खंभा संख्या 1109/15-17 के बीच एक फुट पटरी का टुकड़ा अलग गिरा था।
विज्ञापन
विज्ञापन




पटरी का टुकड़ा टूटते ही सिग्नल प्रणाली ध्वस्त हो गई। पटरी का टुकड़ा इतनी तेजी से अलग हुआ कि टूटे पटरी का ऊपरी हिस्से का कहीं पता नहीं चला। आननफानन सभी ट्रेनों को जहां का तहां रोक दिया गया।



फफूंद एवं अछल्दा रेलवे स्टेशनों से तकनीकी कर्मचारी मौके पर पहुंचे और वैकल्पिक व्यवस्था कर ट्रैक को दुरुस्त कराया। सात बजकर 55 मिनट पर ट्रेनों को कासन की गति से निकालना प्रारंभ किया गया।


 
पाता एवं फफूंद के बीच फंसी राजधानी एवं शताब्दी एक्सप्रेस को सबसे पहले निकाला गया। फफूंद रेलवे स्टेशन पर खड़ी दो गरीब रथ एक्सप्रेसों को आठ बजकर 30 मिनट पर रवाना किया गया। तकनीकी कर्मचारियों ने कई घंटों की मशक्कत के बाद 11 बजे टूटी पटरी के स्थान पर दूसरी पटरी को बदलकर मार्ग को दुरुस्त किया।




तब जाकर पूरी तरह से रेलमार्ग बहाल हो सका। अप रेलमार्ग पर कई ट्रेनें फंसी होने के कारण फफूंद रेलवे स्टेशन पर रुकने वालीं कई ट्रेनें देरी से पहुंचीं।


 
रेल अधिकारियों के अनुसार आज एक बड़ा हादसा टल गया। राजधानी निकलते समय ही पटरी टूट जाती तो राजधानी पलट भी सकती थी। यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। एएसएम कार्यालय में पूछताछ को यात्रियों की भीड़ जमा रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed