फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   in threatning case acuused send to jail

तमंचा दिखाने वालों को पुलिस ने भेजा जेल

Sun, 27 Feb 2022 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
in threatning case acuused send to jail
अछल्दा (औरैया)। एक पेट्रोल पंप पर बाइक में पेट्रोल भराने के बाद तमंचे से फायर करने वाले दोनों युवक जेल भेज दिए गए। भीड़ ने शनिवार शाम इन्हें पकड़ कर पुलिस के हवाले किया था।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र में चिरहा ग्वारी स्थित चौधरी बदन सिंह पेट्रोल पंप पर बाइक सवार दो युवक शनिवार शाम पेट्रोल भरवाने पहुंचे थे। उन्होंने 15 सौ रुपये का पेट्रोल भरवाने के बाद पंप कर्मी राजवीर के भुगतान मांगने पर तमंचे से हवाई फायर किया। पास ही पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे कुछ युवाओं और पंप कर्मियों ने बाइक सवार दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।
विज्ञापन

दोनों को पीटने के बाद पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस ने बीसरपुर निवासी ईशू शुक्ला व अभिषेक शुक्ला को जेल भेज दिया। अछल्दा थानाध्यक्ष राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि इनसे तमंचे व कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed