{"_id":"694d766e70ea98e94504b8ca","slug":"in-the-first-match-bidhuna-defeated-achhalda-by-20-runs-auraiya-news-c-211-1-aur1008-136722-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: पहले मैच में बिधूना ने अछल्दा को 20 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: पहले मैच में बिधूना ने अछल्दा को 20 रन से हराया
विज्ञापन
फोटो-41- टूर्नामेंट में प्रतिभाग करते खिलाड़ी। स्रोत, आयोजक
बिधूना। रुरुगंज प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत बृहस्पतिवार को खेले गए पहले मुकाबले में बिधूना की महाराणा प्रताप जी क्रिकेट क्लब टीम ने अछल्दा की चिश्ती क्रिकेट क्लब टीम पर जीत दर्ज की। शानदार ऑलराउंडर प्रदर्शन के लिए बिधूना टीम के खिलाड़ी प्रांशु को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
कुदरकोट मार्ग स्थित राधाकृष्ण स्टेडियम में खेले गए मैच में अछल्दा के कप्तान जाहिद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। इसके बाद बैटिंग करने उतरी बिधूना की टीम के प्रांशु ने 24 रन और कासिम ने 22 रनों का योगदान दिया। निर्धारित 12 ओवरों में बिधूना की टीम ने 99 रन का लक्ष्य दिया। 100 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अछल्दा टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। महज 22 रन पर टीम के पांच विकेट गिर गए।
अछल्दा की पूरी टीम 11 ओवर में 79 रन पर ऑल आउट हो गई। जासू ने 25 रनों का योगदान दिया। बिधूना की ओर से गेंदबाजी में प्रांशु और कासिम ने दो-दो विकेट लेकर बिधूना टीम को विजय दिलाई। मैच का शुभारंभ ग्राम प्रधान अलका गुप्ता ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। मैच में अंपायर की भूमिका बसीम कुरैशी और गोपाल सेंगर ने निभाई जबकि स्कोर फैजान कुरैशी रहे। टूर्नामेंट आयोजक जीशान कुरैशी ने बताया कि प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक मुकाबले खेले जाएंगे।