{"_id":"620d4adffef1ac1a5b59c1b1","slug":"in-road-accident-two-engineers-dead-auraiya-news-knp681009231","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार इंजीनियरों को बस ने टक्कर मारी, दोनों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार इंजीनियरों को बस ने टक्कर मारी, दोनों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिबियापुर (औरैया)। दोस्त की बहन के तिलक कार्यक्रम में शामिल होने आए बाइक सवार इंजीनियरों को सहायल क्षेत्र के फकीरेपुरवा के पास बस ने सामने से टक्कर मार दी। हेलमेट न होने से बाइक सवारों के सिर में गहरी चोटें आईं। हादसे में दोनों बुरी तरह से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर परिजनों को जानकारी दी है।
फरीदाबाद हरियाणा निवासी मयंक उर्फ मोनू (26), प्रथम उर्फ दीपू (23) अपने दोस्त औरैया के रजवाहापुर निवासी रोहित पुत्र प्रेमबाबू की बहन के तिलक समारोह में रजवाहापुर गांव आए थे। यहां से तिलक लेकर मयंक और प्रथम बुलेट बाइक से दिबियापुर-बेला मार्ग स्थित भंडरिया गांव जा रहे थे। बाइक सवार जैसे ही सहायल थाना क्षेत्र के फकीरेपुरवा के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने सामने से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बुरी तरह से घायल हो गए।
पीछे से तिलक लेकर आ रही वैन में सवार लोगों की नजर पड़ी तो आननफानन घायलों को दिबियापुर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। रोहित के परिजनों ने बताया कि मयंक डिजाइनर साफ्टवेयर इंजीनियर और दीपू भी इंजीनियर है व खुद की कंपनी चला रहा है। थानाध्यक्ष सहायल ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।
विज्ञापन
अस्पताल में रोत-बिलखते पहुंचे रोहित के परिजनों ने बताया कि मयंक काफी खुश मिजाज था। 23 जनवरी को ही उसकी शादी हुई थी। तभी उसने रोहित की बहन के तिलक में आने के लिए तैयारियां कर ली थीं। इधर, मयंक की मौत की खबर मिलते ही उसके दोस्त के घर में कोहराम मच गया।