फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   in name of medical treatement auto river did henious crime with minor

ऑटो चालक के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज

Thu, 30 Dec 2021 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
in name of medical treatement auto river did henious crime with minor
औरैया। सदर कोतवाली पुलिस ने ऑटो चालक के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की है। आरोप है कि चालक महिला को बेटे का इलाज कराने के बहाने सुनसान में ले गया और दुष्कर्म किया। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि 20 दिसंबर को वह क्षयरोग से ग्रसित अपने बेटे की दवा लेने के लिए चिचौली अस्पताल जा रही थी। जौंरा गांव के पास से वह एक ऑटो में सवार हुई। रास्ते में ऑटो चालक ने उससे बेटे की बीमारी के बारे में बात की और अस्पताल के बजाए टीबी की दवा देने वाले बाबा के पास चलने के लिए कहा। इस पर महिला उसकी बातों में आ गई और उसकी बताई जगह पर चलने को तैयार हो गई। आरोप है कि ऑटो चालक उसे लेकर क्योंटरा गांव के एक जंगल में पहुंचा, जहां उसने महिला को डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

आरोपी ने किसी से कुछ कहने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी भी दी। महिला के मुताबिक किसी तरह वह जंगल से निकली। जानकारी करने पर उसे पता चला कि पर आरोपी चालक का नाम क्योंटरा गांव निवासी आशीष तिवारी उर्फ छोटू है। इसके बाद खाना पुलिस को घटना की जानकारी दी। थाना प्रभारी संतोष अवस्थी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आशीष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed