फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   In love affair, sister-in-law had killed Devar

प्रेम प्रसंग में भाभी ने की थी देवर की हत्या

Thu, 17 May 2018 11:41 PM IST
अमर उजाला/ औरेया
अमर उजाला/ औरेया Updated Thu, 17 May 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
खेरा गांव में हत्या का खुलासा हो गया। युवक की भाभी ने ही उसके प्रेम प्रसंग के बीच में आड़े आने पर उसे गोली मार कर मौत के  उतार दिया था। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। महिला को बयान के लिए कोर्ट में पेश किया गया है।
विज्ञापन



अछल्दा थाना क्षेत्र के खेरा गांव निवासी किसान युवक शिवकुमार 19 अप्रैल की रात अपने घर के बाहर सो रहा था। उसी दौरान उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई जिससे गांव में दहशत फैल गई। जिसके बाद पुलिस ने युवक के परिजनों द्वारा दी गई तहरीर पर तीन नामजद व कुछ अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया था। वहीं एक आरोपी युवक सिपाही को जेल भी भेज दिया गया था।
विज्ञापन


  पुलिस लगातार मामले की जांच में जुटी रही और इस कहानी में नया मोड़ तब आया जब पुलिस ने शक की बुनियाद पर मृतक की भाभी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो महिला ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। जिसके बाद गुरुवार को महिला को बयान कराने के लिए कोर्ट ले जाया गया। सीओ बिधूना भास्कर वर्मा ने बताया कि मृतक की भाभी ने देवर की हत्या की थी महिला के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। वहीं जिनको आरोपी बनाया गया था उन्हें छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाभी के प्रेम प्रसंग में देवर बना था रोड़ा
मृतक की भाभी का किसी से प्रेम प्रसंग था और वह उसके घर भी आता जाता था। उसके देवर को यह सब पसंद नहीं था। देवर भाभी के प्रेम प्रसंग में रोड़ा बन रहा था। इसलिए उसने देवर की गोली मारकर हत्या की और उस पर किसी को शक न हो इसका आरोप सिपाही पर मढ़ दिया। क्योंकि उसी परिवार के घर से उसकी शादी 11 मई को होनी थी।


हत्या के दिन ही भाभी पर हो गया था पुलिस को शक
 19 अप्रैल को जब शिवकुमार की हत्या की गई उसी दिन पुलिस को भाभी पर शक हो गया था। क्योंकि घटना की जांच करने के लिए पुलिस ने जब भाभी से उसका मोबाइल मांगा तो उसने मोबाइल देने से इनकार कर दिया था। इसके आलावा महिला ने पुलिस को उसके कमरे की तलाशी लेने के लिए अंदर नहीं जाने दिया था। जिसके बाद पुलिस का शक भाभी पर गहरा गया था।


अपराधी तक पहुंचने के लिए पुलिस ने बिछाया था जाल
 हत्या के दिन ही पुलिस को भाभी पर शक हो गया था लेकिन माहौल न बिगड़े इसके चलते पुलिस ने आनन-फानन में परिजनों द्वारा दी गई तहरीर पर सिपाही को जेल भेज दिया था। इसके बाद उसने सोचा पुलिस की कार्रवाई यहीं खत्म हो गई लेकिन पुलिस जांच में जुटी थी। मोबाइल भी सर्विलांस पर लगे हुए थे। जब पुलिस को यकीन हो गया तो पुलिस ने भाभी को हिरासत में ले लिया। कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म कबूल लिया।



अवैध तमंचे से की गई थी हत्या
महिला का देवर व उसका पति घटना के दिन एक साथ लेटे थे। घटना को अंजाम देने से पहले उसका भाई रात को उठकर चला गया और इस दौरान भाभी ने देवर की हत्या कर दी। जब वह गोली की आवाज सुनकर बाहर आया तो उसकी पत्नी अंदर जा चुकी थी और तमंचे को कमरे में छिपा दिया था। भाभी के पास अवैध तमंचा कहां से आया। पुलिस इसकी भी जांच कर रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed