{"_id":"62c881998404b37b8a2e09b0","slug":"in-laws-beat-up-father-son-who-came-to-the-court-auraiya-news-knp706564356","type":"story","status":"publish","title_hn":"कचहरी आए पिता-पुत्र को ससुरालियों ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कचहरी आए पिता-पुत्र को ससुरालियों ने पीटा
विज्ञापन
कचहरी के बाहर पिता-पुत्र की धुनाई करते लोग। संवाद
- फोटो : AURAIYA
औरैया। दहेज प्रताड़ना के मुकदमे में न्यायालय आए पिता-पुत्र को ससुरालीजनों ने कचहरी के बाहर जमकर पीटा। किसी तरह बचते हुए पिता-पुत्र एक वकील के बस्ते पर पहुंचे। जहां वकीलों ने दोनों को छुड़ाया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है।
कानपुर देहात के गांव जमुंहा, सिकंदरा निवासी वीरेंद्र कुमार अपने पुत्र प्रताप के साथ शुक्रवार को औरैया कचहरी में पुत्रवधू द्वारा दर्ज कराए गए दहेज प्रताड़ना के मुकदमे की तारीख पर आए थे। जब वे लोग वापस घर लौट रहे थे। तभी पीछे से आए मोहल्ला सत्तेश्वर निवासी पुत्र के साले, सास एवं पुत्रवधू ने हमला बोल दिया। मारपीट के दौरान किसी तरह बचकर पिता-पुत्र एक वकील के बस्ते में घुस गए।
वहां मौजूद अधिवक्ताओं ने किसी तरह बीचबचाव कर दोनों को बचाया। इसी बीच किसी ने मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि अमर उजाला ने इसकी पुष्टि नहीं करता। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस प्रताप की पत्नी, साले व सास को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।