फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   In football, North Zone won the final by defeating North Central

फुटबॉल में उत्तर क्षेत्र ने उत्तर मध्य क्षेत्र को हराकर फाइनल जीता

Sat, 21 Dec 2019 06:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2019 06:39 PM IST
विज्ञापन
In football, North Zone won the final by defeating North Central
फुटबॉल के फाइनल की विजेता उत्तर क्षेत्र की टीम ट्राफी के साथ। - फोटो : AURAIYA
गेल इंडिया लिमिटेड पाता में चल रही 26 वीं अंतरक्षेत्रीय खेल स्पर्धा में फुटबॉल का फाइनल मुकाबला उत्तर क्षेत्र की मेजबान टीम ने उत्तर मध्य क्षेत्र को हराकर जीत लिया। बैडमिंटन की टीम चैंपियनशिप का वेटरन मुकाबला उत्तर क्षेत्र ने दक्षिण क्षेत्र को हराकर जीता। पुरुष वर्ग में मध्य क्षेत्र ने उत्तर क्षेत्र को हराया। महिलाओं की टीम चैंपियनशिप में उत्तर क्षेत्र विजयी रहा। पुरस्कार वितरण गेल के कार्यकारी निदेशक एमवी रवि सोमेश्वरुडु ने किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में बैडमिंटन के वेटरन सिंगल में जी राजकुमार ने अमित सिंह को हराकर खिताब जीता। आखिरी मुकाबले पुरुष एकल में उत्तर क्षेत्र के संयम विजेता बने। फुटबॉल का भी फाइनल खेला गया। इसमें चिर प्रतिद्वंद्वी उत्तर और उत्तर मध्य क्षेत्र की टीमों में मुकाबला हुआ।
विज्ञापन

इसमें उत्तर क्षेत्र ने उत्तर मध्य क्षेत्र को 2-0 से हराकर टूनार्मेंट के विजेता बना। इसके पहले उप महाप्रबंधक प्रशिक्षण पीके जैन ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। पुरस्कार वितरण के बाद कार्यकारी निदेशक व प्रभारी अधिकारी अध्यक्ष क्षेत्रीय खेल परिषद एमवी रवि सोमेश्वरुडु ने आयोजन के कठिन लक्ष्य को संपन्न करने पर सभी का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भविष्य में भी इसी प्रकार के आयोजन का वादा किया। इसके उपरांत ध्वज सुपुर्दगी का कार्यक्रम हुआ। इसमें अंतर क्षेत्रीय स्पर्धा का ध्वज अगले आयोजक मध्य क्षेत्र के सुपुर्द किया गया। अंत में उपमहाप्रबंधक मानव संसाधन व सचिव क्षेत्रीय खेल परिषद शैलेंद्र कटियार ने विभिन्न क्षेत्रों से आए सभी प्रतिभागियों एवमं अतिथियों का धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का संचालन सूरज पाल सिंह व अतुल सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed