{"_id":"e46ddd51e7feaf352e41d8fbe2c2501c","slug":"imposed-mission-vaccine-to-children-under-the-banner-of-the-indradhanush-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन इंद्रधनुष के बैनर तले बच्चों को लगाया गया टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन इंद्रधनुष के बैनर तले बच्चों को लगाया गया टीका
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Fri, 10 Apr 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
कस्बे में मिशन इंद्रधनुष की शुरूआत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मासूमों व गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण के साथ हुई। अछल्दा चेयरमैन राजेश पोरवाल ने छोटे-छोटे बच्चों की रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
चिकित्सा अधीक्षक डा. सिद्धार्थ वर्मा ने बताया यह योजना सात से 14 अप्रैल तक चलेगी। इसमें शून्य से दो वर्ष तक के बच्चों का संपूर्ण टीकाकरण व गर्भवती महिलाओं को टिटनेस का टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन
इस दौरान स्वास्थ्य शिक्षाधिकारी राजीव त्रिपाठी, प्रवीण सक्सेना, जोर सिंह, दीनदयाल एवं खंड शिक्षाधिकारी सहित अन्य लोगों ने भाग लिया ।