फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Illegal possession removed by running bulldozer

बुलडोजर चलाकर हटाए गए अवैध कब्जे

Wed, 11 May 2022 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Illegal possession removed by running bulldozer
कार्रवाई के दौरान ढहाया गया अतिक्रमण। संवाद - फोटो : AURAIYA
अटसू (औरैया)। क्षेत्र में नालों के ऊपर व सड़क तक अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ तहसील प्रशासन ने मंगलवार को अभियान चलाया। स्थानीय लोगों ने कार्रवाई का विरोध करने की कोशिश की, पर प्रशासन व पुलिस की सख्ती के चलते शांत हो गए। इसके अलावा कुछ लोगों को खुद ही अतिक्रमण हटाने के लिए समय दिया गया।
विज्ञापन

अटसू नगर के बाबरपुर फंफूद रोड, अटसू अछल्दा रोड, हालेपुर रोड समेत कई जगहों पर नाले के ऊपर सड़क तक अतिक्रमण था। इसे लेकर कई बार कब्जे व अतिक्रमण हटाने की चेतावनी भी दी गई, पर लोगों ने ध्यान नहीं किया। मंगलवार को उपजिलाधिकारी अजीतमल अखिलेश कुमार, तहसीलदार हरिश्चंद्र व नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी कृष्ण प्रताप सरल पुलिस बल के साथ बुलडोजर लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

सुबह नौ बजे से दुकानों, मकानों के आगे के अतिक्रमण को हटाया जाने लगा। इस बीच कुछ लोगों ने अधिकारियों से अतिक्रमण हटाने व तोड़फोड़ करने का विरोध किया। इस पर अधिकारियों व पुलिस ने कार्रवाई की चेतावनी देकर लोगों को शांत कराया। करीब तीन घंटे चले अभियान में नाले व सड़क किनारे रखा अतिक्रमण हटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि टीम के साथ घरों व दुकानों के किनारे नाले तक जो लोग अतिक्रमण किए थे उनमें से टिन शेड, अस्थायी निर्माण आदि हटाया गया है। कुछ लोगों को स्वयं से अतिक्रमण हटाने की बात कही, जिन्हें मौका दिया गया है।

अतिक्रमण हटाने के दौरान मौजूद लोग व अधिकारी। संवाद

अतिक्रमण हटाने के दौरान मौजूद लोग व अधिकारी। संवाद- फोटो : AURAIYA

अतिक्रमण हटाती जेसीबी। संवाद

अतिक्रमण हटाती जेसीबी। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed