{"_id":"68b095715020374d63015634","slug":"illegal-occupation-of-pasture-land-removed-auraiya-news-c-211-1-aur1008-130734-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: चारागाह की भूमि पर अवैध कब्जा हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: चारागाह की भूमि पर अवैध कब्जा हटाया
विज्ञापन
एरवाकटरा। एडीएम व एएसपी ने गांव हरचंदापुर में निरीक्षण कर चारागाह की भूमि पर अवैध कब्जा कर पक्का निर्माण को देखा। शिकायत पर दोनों अफसर जांच करने गए थे। उन्होंने तहसील प्रशासन को अवैध कब्जा मुक्त कराकर भूमि गोशाला के सुपुर्द करने के निर्देश दिए।
समाधान दिवस में हरचंदापुर निवासी ज्ञान सिंह शाक्य व मनीराम शाक्य ने डीएम को दिए शिकायती पत्र दिया था। इसमें चारागाह की भूमि पर लोगों के कब्जा कर पक्का निर्माण करने और फसल बोने की शिकायत की थी। गुरुवार को एडीएम अविनाश चंद्र मौर्य एएसपी आलोक मिश्रा, एसडीएम गरिमा सोनकिया व सीओ पी पुनीत मिश्रा ने राजस्व टीम के साथ बताए गए रकबों का निरीक्षण किया।
शिकायतकर्ता ज्ञान सिंह ने बताया कि वह 20 वर्षों से ग्रामसभा की भूमि को कब्जा मुक्त कराने की लड़ाई लड़ रहे है। पहली बार किसी उच्चाधिकारी ने मौके पर आकर मुआयना किया। एसडीएम गरिमा सोनकिया ने बताया कि शिकायत पर मौके का मुआयना किया गया है। चरागाह की भूमि को पैमाइश कर खाली कराने के निर्देश राजस्व टीम को दिए गए हैं। (संवाद)