फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Ill doing sick

चटख धूप और लू कर रही बीमार

Wed, 17 May 2017 12:17 AM IST
अमर उजाला, औरैया
अमर उजाला, औरैया Updated Wed, 17 May 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
Ill doing sick
जिला अस्पताल में भर्ती डायरिया के मरीज। - फोटो : amar ujala
गर्मी का असर दिन ब दिन तीखा होता जा रहा है। लू के थपेड़ों से राहगीर परेशान हैं। थोड़ी सी भी लापरवाही लोगों को बीमार कर रही है। जिला अस्पताल और सौ शैय्या अस्पताल के सभी बेड फुल हैं। इसमें डायरिया के मरीजों की भरमार है। मंगलवार के दिन भी भीषण गर्मी व उमस भरा रहा। औरैया जिला चिकित्सालय में गर्मी की चपेट में आने से कई मरीज भर्ती हुए। इनमें डायरिया से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक रही। स्टाफ ड्यूटी रूम में बताया कि गर्मी की चपेट में आने वाले 20 से 50 वर्ष वाले मरीज ज्यादा हैं।
विज्ञापन


जिले में पिछले कई दिनों से तापमान में हो रही वृद्धि से आम जनमानस का हाल बेहाल है। तल्ख धूप से बचने के लिए बच्चे, कामकाजी महिलाएं और पुरुष टोपी, स्टाल, गमछे से मुंह ढक कर निकल रहे हैं। साथ ही सड़कों पर भी सन्नाटा पसरा हुआ है। दिन का न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम की आर्र्दता सुबह 28 व दोपहर को 20 हो गई। हवाओं की गति 6.4 किमी प्रति घंटा रही। ये हवाएं पश्चिम की ओर चलीं।
विज्ञापन


सीएमएस डा. पीके कटियार ने बताया कि इस मौसम में लापरवाही न बरतें। थोड़ी सी भी लापरवाही बीमार कर रही है। इसलिए बचाव की बहुत जरूरत है। अस्पताल में मरीजों का ख्याल रखा जा रहा है। सभी दवाएं भी मौजूद है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed