फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   If you are infected then have courage... it will be fine in five to seven days.

हिम्मत रखिए... पांच से सात दिनों में ठीक हो रहे मरीज

Sun, 16 Jan 2022 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
If you are infected then have courage... it will be fine in five to seven days.
औरैया। कोरोना के तेजी से फैलते संक्रमण के बीच राहत भरी खबर यह है कि इस बार ज्यादातर संक्रमित मरीज हफ्ते भर में ठीक हो रहे हैं। पहली व दूसरी लहर में इलाज शुरू होने के बाद मरीज को ठीक होने में 10 से 15 दिन लग जाते थे। सप्ताह भर से ज्यादा बुखार रहता था।
विज्ञापन

संक्रमण गंभीर होने की स्थिति में समय और भी ज्यादा लग जाता था। चिकित्सकों का कहना है कि इस बार विभाग ने पहले से तैयारी कर रखी है। साथ ही ज्यादातर लोगों को टीका भी लग चुका है। इससे मरीज अब अधिकतम पांच से सात दिनों में ठीक हो रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 219 हो गई है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की पुख्ता तैयारी, एंटीडोज व दवाएं प्रभावशाली होने से संक्रमितों को जल्द आराम मिल रहा है। संक्रमण गंभीर न होने से मरीजों को अब पहले की
विज्ञापन
विज्ञापन

तरह अस्पतालों में भी भर्ती नहंीं होना पड़ रहा है। अधिकतर मरीज होम आइसोलेशन में हैं। उनके स्वास्थ्य परीक्षण के लिए डॉक्टरों की नौ टीमें लगी हुई हैं। यही टीमें ऑनकॉल व वीडियो कॉल से होम आइसोलेशन वाले मरीजों की देखरेख करती हैं। अब तक 48 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। यह मरीज अधिकतम पांच से सात दिनों में ठीक हुए हैं।
फोटो16एयूआरपी 20- डॉ.शिशिर पुरी
एसीएमओ डॉ. शिशिर पुरी ने बताया कि जिस तरह से कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं, स्वास्थ्य विभाग भी संक्रमितों को ठीक करने में सफलता हासिल कर रहा है। मरीज अब पांच से सात दिनों में ठीक हो रहे हैं।

फोटो16एयूआरपी 19- डॉ.अर्चना श्रीवास्तव
बचाव के साथ बूस्टर डोज जरूरी
सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि जनवरी में संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, लेकिन ज्यादातर लोगों को वैक्सीन लगने के कारण संक्रमण उन पर हावी नहीं हो पा रहा है। लोग जल्द स्वास्थ्य हो रहे हैं। वैक्सीन की पहली व दूसरी के बाद बूस्टर डोज जरूरी है। साथ ही कोविड नियमों का पालन करना भी बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed