फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   If the wife did not come from the maternal home, then she gave her life

औरैयाः पत्नी मायके से नहीं आई तो दे दी जान

Sat, 13 Aug 2022 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
If the wife did not come from the maternal home, then she gave her life
सत्येंद्र की फाइल फोटो- - फोटो : AURAIYA
अयाना (औरैया)। थाना क्षेत्र के सिहौली में शनिवार सुबह पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में लगे बरगद के पेड़ पर युवक का शव फंदे पर लटकता मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने पत्नी के मायके से न आने से क्षुब्ध होकर फंदा लगाने और ससुरालियों पर धमकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सिहौली निवासी सतेंद्र (28) पुत्र लाखन दोहरे का शव शनिवार सुबह पांच बजे बरगद के पेड़ पर दुपट्टे के सहारे फंदे पर लटकता मिला। दैनिक क्रिया के लिए जा रही सुमन पत्नी देवेंद्र ने शव लटकता देख तो ग्रामीणों व परिजनों को जानकारी दी। मृतक के पिता लाखन दोहरे ने पुलिस को सूचना देकर बताया कि आठ अगस्त को बहू खुशबू तीनों बच्चों रीतेश (5), अभिषेक (3), गुनगुन (छह माह) के साथ मायके सरायं थाना भरथना जिला इटावा चली गई।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम को बेटे ने बहू से घर आने के लिए फोन किया तो उसके ससुर ने उसे धमकाया। आरोप लगाया कि इसके पूर्व भी ससुरालीजन उसके बेटे के साथ मारपीट व गालीगलौज कर चुके थे। पत्नी के न आने पर ससुरालियों की बात से क्षुब्ध होकर सतेंद्र ने आत्महत्या कर ली। सतेंद्र की मौत पर परिवार में कोहराम मच गया। मां मालती देवी व भाई-बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष भागीरथ सिंह ने बताया कि शव पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन। संवाद

घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed