फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   If the noose was not found, the watchman gave his life by cutting the vein.

नहीं लगा फंदा तो नस काटकर चौकीदार ने दी जान

Fri, 18 Feb 2022 12:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 12:47 AM IST
विज्ञापन
If the noose was not found, the watchman gave his life by cutting the vein.
फफूंद। कस्बे के कटरा मोहल्ले में स्थित एक स्कूल के चौकीदार ने बाएं हाथ की नस काट कर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस को कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। वहीं, मृतक के गले में गमछे का फंदा पड़ा था। पुलिस का मानना है कि पहले फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की, असफल रहने पर नस काट ली। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

फफूंद थानाक्षेत्र के कटरा हेमनाथ निवासी नत्थू बाल्मीकि (55) कस्बे के रामशंकर गौरी शंकर विद्यालय में चौकीदार था। रात में ड्यूटी के दौरान वह स्कूल में बने एक छोटे से कमरे में रुकता था। बुधवार रात भी वह स्कूल में ड्यूटी करने आया, लेकिन गुरुवार सुबह जब स्कूल का स्टाफ और बच्चे पहुंचे तो मुख्य गेट बंद मिला।
विज्ञापन

काफी देर तक शिक्षकों ने चौकीदार को आवाज लगाई, लेकिन कुछ आहट न मिलने पर प्रबंधक अशोक दुबे और संचालिका जीत कुमारी दुबे को दी। करीब 11 बजे पहुंचे प्रबंधक ने अपने पास मौजूद चाभी से मुख्य गेट का ताला खोला और अंदर पहुंचे। चौकीदार के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। इस पर प्रबंधक ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो चारपाई पर नत्थू का शव पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक उसके बाएं हाथ की नस कटी हुई थी और काफी खून बह चुका था। इसके साथ ही उसके गले में गमछे का फंदा पड़ा था। पुलिस का कहना है कि चौकीदार ने पहले गमछे से फंदा लगाने का प्रयास किया, जब सफल नहीं हुआ तो हाथ की नस काट ली। जिस कमरे में चौकीदार रहता था, उस कमरे की छत काफी नीचे है।

पुलिस ने घटना के कारणों का पता लगाने के लिए स्कूल प्रबंधन के साथ परिजनों से पूछताछ की। मौके पर पहुंची पत्नी भी पति की मौत की जानकारी पर बेसुध बनी रही। इधर चर्चा रही कि मृतक नशे का लती था और इसी कारण से विवाद रहता था। पुलिस ने मौके से एक चाकू और मोबाइल बरामद किया है। थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि मामला आत्महत्या का है, फिर भी घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed