फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   If the husband trapped in the lockdown could not come, then set his life on fire

पति के न लौटने से खफा विवाहिता ने आग लगाकर जान दी

Fri, 05 Jun 2020 10:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
If the husband trapped in the lockdown could not come, then set his life on fire
लबिधूना कोतवाली क्षेत्र के गांव सामपुर में शुक्रवार की शाम लॉकडाउन के चलते पति के मुंबई से गांव न लौट पाने से परेशान महिला ने कमरा बंद कर आग लगाकर जान दे दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकलवाया।
विज्ञापन

गांव सामपुर निवासी रीना (32) पत्नी शिशुपाल ने अपने घर के अंदर कमरा बंद कर अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली।
घर से धुआं उठते देख पास पड़ोस के लोग जब घर के अंदर पहुंचे तो कमरे से धुआं उठते देख उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी की और कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकलवाया।
पुलिस का कहना है कि परिजनों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मृतका का पति शिशुपाल मुंबई में किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है।
लॉकडाउन के चलते वह मुंबई से नहीं आ पा रहा था। जिसको लेकर रीना द्वारा पति को कई बार मोबाइल से घर वापस आने को कहा जा रहा था। पति के घर वापस न आने से रीना काफी परेशान रहती थी।
विज्ञापन

इसी के चलते रीना ने शुक्रवार की शाम आग लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पुलिस ने मृतका के मायके वालों को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed