फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Hut caught fire, two buffaloes died

फूस की झोपड़ी में लगी आग, दो भैंसो की मौत, गाय झुलसी

Sun, 06 Feb 2022 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Hut caught fire, two buffaloes died
अयाना (औरैया)। थाना क्षेत्र के गांव रूपपुर में शनिवार रात झोपड़ी में आग लग जाने से दो भैंसें जल कर मर गईं। एक गाय बुरी तरह झुलस गई। ग्रामीणों की चीख सुनकर झोपड़ी में सो रहे अधेड़ की नींद टूटी। उसने किसी तरह भागकर जान बचाई। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। पुलिस व दमकल गाड़ी के पहुंचने तक आग पूरी तरह से बुझ चुकी थी।
विज्ञापन

गांव निवासी छोटे लाल किसान हैं। रात लगभग 11:45 बजे उनके घर के सामने रखी फूस की झोपड़ी में आग लग गई। आग की लपटें देेखकर ग्रामीणों ने शोर मचाया। झोपड़ी में सो रहे छोटे लाल की नींद टूटी। उसने अपने चारों तरफ आग की लपटें उठतीं देखी और बाहर की तरफ भागा। इससे वह बच गया। छोटे लाल के पुत्र समरत ने पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। इस बीच ग्रामीणों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण मालूम नहीं हो सका है।
विज्ञापन

उधर, मौके पर पहुंचे पशु चिकित्सक डॉ. कमलकांत ने घायल गाय का इलाज कर भैंसों के शवों का पोस्टमार्टम कराया। लेखपाल यशोधन पाल ने बताया कि भैंसों की कीमत करीब दो लाख और घायल हुई गाय की कीमत 60 हजार रुपये है। प्रभारी निरीक्षक श्रीकेश भारती ने बताया कि अज्ञात कारणों से आग लग गई थी। आग लगने के कारण का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed