{"_id":"68d2d630e79585070e060088","slug":"husband-beats-wife-after-calling-her-to-meet-son-auraiya-news-c-211-1-aur1009-132019-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: बेटे से मिलने के लिए पत्नी को बुलाकर पति ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: बेटे से मिलने के लिए पत्नी को बुलाकर पति ने पीटा
Tue, 23 Sep 2025 10:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 23 Sep 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
अजीतमल। एक तरफ मिशन शक्ति अभियान के तहत जनपद में कार्यक्रम हो रहे हैं। महिलाओं को सम्मानित किया जा रहा है। दूसरी तरफ एक महिला को बच्चे से मिलाने के लिए बहाने बुलाकर उसके साथ मारपीट कर दी। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव तेजलपुर निवासी महक अपने पति और ससुरालीजनों से विवाद होने के चलते वह औरैया में रहती है। पांच वर्षीय बेटा सार्थक पिता के साथ गांव तेजलपुर में रहता है। कई बार उसने बेटे से मिलने की इच्छा की लेकिन मिलने नहीं दिया। मंगलवार को सार्थक का जन्मदिन था। पति कौशल ने महक को बुलाया। जब महक गांव तेजलपुर पहुंची। आरोप है कि पति ने बेटे से मिलने नहीं दिया। ससुरालीजन के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी। बाद में धमकी देकर उसे भगा दिया। कोतवाल ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि जानकारी के बाद जांच शुरू कर दी गई है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।