फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   husband accuse of killing his daughter and mother in auraiya

औरैयाः मृतका के पति पर हत्या के लिए मां-बेटी को ट्रेन से फेंकने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

Sun, 23 Feb 2020 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
husband accuse of killing his daughter  and mother in auraiya
कुंदन के साथ उसकी पत्नी पुरोबी और मासूम बेटी शालिनी (फाइल फोटो ) - फोटो : AURAIYA
औरैया। फफूंद एवं पाता रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर 28 जनवरी को सुबह मां-बेटी का शव मिलने के मामले में नया मोड़ आ गया है। महिला के पिता ने दिबियापुर थाने में पति के खिलाफ ट्रेन से फेंककर हत्या किए जाने की तहरीर दी है। घटना के 27 दिन बाद तहरीर मिलने पर पुलिस जांच करने में जुट गई है।
विज्ञापन

28 जनवरी की सुबह एक महिला एवं एक मासूम बच्ची का शव फफूंद एवं पाता रेलवे स्टेशन के मध्य ट्रैक पर मिला था। काफी खोजबीन के बाद मगध एक्सप्रेस के एसी कोच में यात्रा कर रहे कुंदन राय चौधरी ने सोशल मीडिया पर पहुंची फोटो में महिला के शव की शिनाख्त अपनी पत्नी पूरोबी गांगुली एवं मासूम के शव की शिनाख्त बेटी शालिनी राय चौधरी के रूप में की थी।
विज्ञापन

अगले दिन दिबियापुर पहुंचे मृतका के पिता प्रदोष गांगुली, बहन, पति कुंदन राय चौधरी ने शव की शिनाख्त कर ली थी। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम हुआ। मृतका के पिता कोई कार्रवाई नहीं करना चाहते थे। इसलिए शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया था। रविवार को दिबियापुर पहुंचे प्रदोष गांगुली पुत्र स्व.परिमल कांत गांगुली निवासी साउथ आफ यारपुर डीवीसी चौक पटना बिहार ने दिबियापुर थाना पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहरीर में आरोप लगाया कि उन्होंने अपनी मझली बेटी पुरोबी गांगुली की शादी 21 जनवरी 2018 को कुंदन राय चौधरी के साथ की थी। आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन उसकी बेटी को प्रताड़ित करते थे। आरोप लगाया कि 27 जनवरी की रात कुंदन राय चौधरी ने पुरोबी एवं नातिन शालिनी राय को चलती मगध एक्सप्रेस से फेंक दिया और चुपचाप आकर अपनी सीट पर सो गया।
पति के साथ अन्य परिजनों के भी हत्या में सक्रिय भागीदारी का आरोप लगाया है। इस संबंध में सीओ औरैया सुरेंद्र नाथ का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। मृतका का पति कुंदन राय चौधरी दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में एनिमेशन विजुअलाइजर के पद पर कार्यरत है। पुरोबी के पिता ने थाना पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि उसके दामाद के किसी लड़की के साथ अवैध संबंध है।

इसकी जानकारी मृतका पुरोबी ने अपनी छोटी बहन को दी थी। साथ ही बताया था कि रोकने पर कुंदन अपनी पत्नी पुरोबी को मारता था। इसके साथ ही आरोप लगाया कि घटना वाले दिन 28 जनवरी की सुबह जब उन्होंने पुरोबी के मोबाइल पर काल की तो लगातार कुंदन के मोबाइल पर काल डाइवर्ट होकर मिलती रही। 28 जनवरी की शाम को पुरोबी एवं शालिनी के मौत की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed