फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Hurt by wife's death, old man commits suicide by jumping from train

Auraiya News: पत्नी की मौत से आहत वृद्ध ने ट्रेन से कटकर दी जान

Tue, 05 Nov 2024 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
Hurt by wife's death, old man commits suicide by jumping from train
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव नवलपुर निवासी वृद्ध ने पत्नी की मौत के गम में सोमवार को कैंजरी क्राॅसिंग समीप ट्रेन से कटकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पूरा मामला पुलिस को बताया।
विज्ञापन




सदर कोतवाली के नवलपुर गांव निवासी राम विलास राजपूत (70) की पत्नी अन्नपूर्णा का मई माह में बीमारी से देहांत हो गया था। परिजनों के मुताबिक राम विलास अपनी पत्नी की मौत के बाद से गुमसुम रहने लगा था। मानसिक तनाव में भी रहने लगे थे। सोमवार की सुबह वह घर से बिना कुछ खाए ही निकल आए। उनके तनाव की स्थिति में घर से निकलने की जानकारी होते ही परिजन उन्हें खोजने निकले।
विज्ञापन

इधर वृद्ध ने कैंजरी के पास दोपहर 1:15 बजे दिल्ली से दिबियापुर की तरफ आ रही महानंदा एक्सप्रेस के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंचे एसआई सुधीर भारद्वाज ने जांच की। मृतक के कपड़ों की तलाशी में 70 रुपये व एक सुसाइड नोट मिला। इसमें वृद्ध ने खुद ही आत्महत्या की बात लिखी। साथ ही लिखा कि इसमें किसी का कोई दोष नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पुलिस ने बताया कि परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक के तीन पुत्र हैं। बड़ा पुत्र राकेश गांव में रहता है। उमेश दिल्ली में रहता है, उपदेश किशनी मैनपुरी के गांव कुड़रा स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अध्यापक हैं। वृद्ध ने अपनी पत्नी की मौत के गम में आत्महत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed