{"_id":"06076a7c89e83d3da2321715053de9ce","slug":"hundred-meter-race-akash-topper-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौ मीटर दौड़ में आकाश अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौ मीटर दौड़ में आकाश अव्वल
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
Updated Wed, 23 Dec 2015 10:49 PM IST
विज्ञापन
शहर के दिबियापुर रोड स्थित दर्शन महाविद्यालय में बुधवार को चौ. चरण सिंह की जयंती पर खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रबंधक रवींद्र बाबू द्विवेदी ने किया। सौ मीटर दौड़ प्रतियोगिता में आकाश बाबू, खो प्रतियोगिता में बीएससी की छात्राओं ने बाजी मारी।
मुख्य अतिथि रवींद्र बाबू द्विवेदी ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभाएं निखर कर सामने आती हैं। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूल भी जरूरी है। प्रतियोगिता क्रीडा प्रभारी बृजेंद्र सेंगर व सहायक क्रीडा प्रभारी आदित्य मिश्रा के संयोजन में आयोजित की गई।
प्रतियोगिता में बीएड, बीएससी व बीए संकाय के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में आकाश बाबू ने प्रथम तो शिवा तिवारी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग में राधा रानी ने प्रथम तथा ज्योति ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार खो-खो प्रतियोगिता में बीएससी की छात्रा पूजा, शालिनी, राधा रानी, प्रियंका यादव, प्रिया यादव, प्रियंका कुमारी, रश्मि ने पहले स्थान पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन
वहीं कबड्डी प्रतियोगिता शशिकांत, आकाश बाबू, सचिन, शिवम पाल, संकल्प मिश्रा, रोहित राठौर की टीम ने विजयी हासिल की। निर्णायक की भूमिका अनुराग अवस्थी ने निभाई। प्रतियोगिता के दौरान डा. विमलकांत द्विवेदी, ह्रदयनारायण अवस्थी, प्रीति गुप्ता, अनुराधा अवस्थी, सुकृति त्रिपाठी, रामगोविंद, अखिल कुमार, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।