फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   HT line fell into the MLC's house

एमएलसी के बाड़े में गिरी एचटी लाइन, हादसा टला

Wed, 17 Aug 2016 12:59 AM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Wed, 17 Aug 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
HT line fell into the MLC's house
टूटे एचटी लाइन के तार को देखते एमएलसी डा.कमलेश पाठक व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
जिले में जर्जर एचटी लाइन के तारों के टूटने का सिलसिला थम नहीं रहा है। मंगलवार को एक बार फिर से एचटी लाइन का तार टूटने से बड़ा हादसा टला। यह तार एमएलसी डा. कमलेश पाठक के बाड़े के ऊपर से गुजरे थे। घटना को संज्ञान में लेते हुए एमएलसी ने तत्काल डीएम को जानकारी देने के बाद एमडी दक्षिणांचल विद्युत वितरण खंड से बात कर लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


रविवार को डीएम के गोद लिए गांव लछियामऊ में हुई घटना को लोग अभी भूल भी नहीं पाए थे कि मंगलवार को एक बार फिर से हादसा होते-होते टला। सत्ता पक्ष के एमएलसी डा. कमलेश पाठक के बाड़े में ऊपर से निकली जर्जर एचटी लाइन का तार टूटकर गिरने से हड़कंप मच गया। घटना के दौरान एमएलसी व उनके मिलने वाले लोग तार टूटने से महज 50 मीटर की दूरी पर ही बैठे थे। अचानक तार टूटते देख पास में खड़े लोग भाग खड़े हुए। तार टूटने के बाद लगभग पांच मिनट तक जमीन पर चिंगारियां निकलती रहीं।
विज्ञापन


वहीं इंसुलेटर पिघलकर जमीन पर गिर पड़ा। हादसे के कुछ देर बाद एमएलसी ने डीएम माला श्रीवास्तव को फोन पर जानकारी दी। इसके बाद दक्षिणांचल विद्युत वितरण खंड के एमडी एसवीएस राठौर को फोन पर नाराजगी जताई। उन्होंने तत्काल लापरवाह अधिकारियों के ऊपर कार्रवाई किए जाने की मांग की। उन्होंने बताया कि कई बार बिजली अधिकारियों से तार बदलने को कहे जाने के बाद भी जब सुनवाई नहीं हुई तो उन्होंने 9 अगस्त को अपने लेटर हेड पर समस्या की जानकारी विभाग को दी थी। एक्सईएन की ओर से पत्र की रिसीविंग दिए जाने के एक सप्ताह बाद भी कोई संज्ञान नहीं लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद भेजी नई एबीसी केबिल
बिजली विभाग की ओर से एचटी लाइन का तार बदलने में की गई लापरवाही का खुलासा इसी से होता है कि एमएलसी कमलेश पाठक के बाड़े में तार टूटने के एक घंटे बाद नया तार बदलने को विभाग की ओर से एबीसी प्लास्टिक कोटेड तार भेज दिया गया। ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या विभाग जानबूझकर किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा था। अगर ऐसा नहीं तो फिर केबिल मौजूद होने के बाद भी एक सप्ताह तक तार क्यों नहीं बदला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed