{"_id":"bab7cda62f9c0dac83947796d64c9e17","slug":"how-the-disaster-rescue-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपदा आए तो कैसे करें बचाव..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपदा आए तो कैसे करें बचाव..
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Wed, 25 Mar 2015 12:46 AM IST
विज्ञापन
ब्लाक भाग्यनगर स्थित प्राथमिक विद्यालय टीकमपुर में आपदा प्रबंधन की जानकारी दी गई। मास्टर ट्रेनर राजेश नारायण मिश्रा ने बताया कि महामारी, अग्निकांड, बाढ़, ओलावृष्टि व भूकंप जैसी स्थितियों से कैसे निपटा जा सकता है।
विज्ञापन
मास्टर ट्रेनर उषा कुमारी ने कहा कि क्षेत्र की जलवायु के अनुसार आने वाली आपदाओं के बारे में सभी जागरूक रहें।इस दौरान पूर्व माध्यमिक विद्यालय अधासी के प्रधानाध्यापक राजेश नारायण मिश्रा, प्राथमिक विद्यालय केशवपुर खाम की प्रधानाध्यापिका ऊषा कुमारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
इस दौरान एक सैकड़ा लोगों ने प्रशिक्षण लिया। प्रशिक्षण में ग्राम प्रधान राजवती राजपूत, बीडीसी सदस्य लालाराम दोहरे, क्षेत्रीय लेखपाल सुमित नारायण, प्राथमिक विद्यालय टीकमपुर की प्रधानाध्यापक तैबून बानो, पूर्व माध्यमिक विद्यालय टीकमपुर के प्रधानाध्यापक रिजवान, सज्जाद, आशा बहू हसरीना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन