फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   hot spot

100 मीटर तक 14 दिनों के लिए सराफा बाजार सील

Thu, 18 Jun 2020 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
hot spot
औरैया। शहर के मोहल्ला रुहाई निवासी व्यापारी की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद उसके घर की गली और सराफा बाजार को 14 दिन के लिए सील कर दिया गया है। व्यापारी के घर की सील की गई गली को हॉटस्पॉट क्षेत्र में शामिल किया गया है। साथ ही व्यापारी के परिजनों और संपर्क में आने वालों समेत 52 लोगों के के सैंपल लिए गए। इन्हें गुरुवार को जांच के लिए भेजा जाएगा। नोडल अधिकारी डॉ. शिशिर पुरी ने बताया कि रुहाई मोहल्ले की व्यापारी की गली और इमलिया गांव को हॉटस्पॉट घोषित किया गया है। अब जिले में हॉटस्पॉट क्षेत्रों की संख्या 21 हो गई है।
विज्ञापन

मोहल्ला रुहाई निवासी व्यापारी के पॉजिटिव आने पर सराफा बाजार स्थित प्रतिष्ठान के दोनों ओर 50-50 मीटर क्षेत्र को सील किया गया है। पुलिस अधिकारी जब सराफा बाजार सील करने पहुंचे तो वहां मौजूद व्यापारियों ने कहा कि जब पॉजिटिव व्यक्ति की दुकान बंद है और उसका यहां कोई आना जाना नहीं होगा। ऐसे में बाजार को सील करना उचित नहीं, लेकिन अधिकारियों ने गाइडलाइन का हवाला देते हुए बाजार को सील करने का एलान किया। साथ दी पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जो नियम का पालन नहीं करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

उधर, बुधवार को जब पुलिस अधिकारी सराफा बाजार सील करने पहुंचे तो वहां आक्रोशित दुकानदारों ने कहा कि पुलिस अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है। बताया कि लॉकडाउन के दौरान व्यापारी ने धड़ल्ले से प्रतिष्ठान खोला, तो वहीं शेड्यूल न होने पर भी अपने प्रतिष्ठान को खोले रखा। कई बार भीड़ को देखते हुए शिकायतें भी की गईं लेकिन सख्ती नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोडल अधिकारी डॉ. शिशिर पुरी ने बताया कि बुधवार को 140 सैंपलों को जांच के लिए सैफई भेजा गया है। अब 271 सैंपलों की रिपोर्ट आने का इंतजार विभागीय अधिकारियों को है। बताया कि सभी सैंपलों की रिपोर्ट गुरुवार की दोपहर तक आने की उम्मीद है। वहीं, साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने संक्रमित व्यापारी के परिजनों और उनके संपर्क में आने वालों के सैंपल लिए। संदिग्धों को चिचौली अस्पताल भेजा गया। सैंपल लेने पहुंची टीमों ने बताया कि संदिग्धों को राधे वाटिका में रखने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed