फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   History-sheeter accused caught by police with pistol

Auraiya News: तमंचे के साथ हिस्ट्रीशीटर आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

Sat, 02 Sep 2023 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Sep 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
History-sheeter accused caught by police with pistol
बेला। थाना क्षेत्र गांव टिकनापुर मार्ग पर पुलिस की ओर से लगाई गई वाहन चेकिंग के दौरान एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी को तमंचा के साथ गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष बेला सुधीर भारद्वाज ने बताया कि शुक्रवार को टिकनापुर के पास पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक सवार को रोका गया तो वह भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा। पकड़े गए युवक ने अपना नाम याकूबपुर निवासी रामदास उर्फ बबलू बताया। उसके पास से एक तमंचा बरामद हुआ है। बताया कि उसके खिलाफ 11 अलग-अलग मुकदमे संगीन धाराओं में दर्ज हैं। पिछले कुछ माह से वह इटावा जेल में बंद था। कुछ दिन पहले ही वह जेल से छूटा है। न्यायालय में पेश करते हुए हिस्ट्रीशीटर आरोपी को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed