फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   highway jammed by bjp workers

भाजयुमो ने किया हाइवे जाम

Thu, 09 Apr 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Thu, 09 Apr 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
highway jammed by bjp workers

प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने पुलिस भर्ती घोटाले, पीसीएस  परीक्षा निरस्तीकरण व किसानों को फसल नुकसान का वाजिब मुआवजा न मिलने आदि के खिलाफ हाइवे जाम कर दिया।

विज्ञापन



एक घंटे तक जाम लगे रहने से हाइवे के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन भाजयुमो कार्यकर्ता हाइवे पर जाम लगाए रहे।। जब बात न बनी तो पुलिस ने लाठियां पटक कर खदेड़ा, तब जाम खुला।
विज्ञापन


 
भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने प्रदेश मंत्री शिव सिंह भारती, जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया व विशाल शुक्ला के नेतृत्व में बुधवार को दर्जनों कार्यकर्ता हाइवे पर बैठ गए।  प्रदेश मंत्री शिव सिंह ने कहा कि प्रदेश की सपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस भर्ती में हुआ घोटाला, पीसीएस परीक्षा का पर्चा लीक आउट होना, इसका जीता जागता उदाहरण है। कहा कि आज प्रदेश का किसान फसल के क्षतिग्रस्त होने से मौत को गले लगा रहा है।


बावजूद इसके प्रदेश सरकार मुआवजे के नाम पर चंद टुकड़े डालकर वाहवाही लूटने का प्रयास कर रही है। भारतीय जनता पार्टी ने किसानों के हक की लड़ाई लड़ने का बीड़ा उठा लिया है।

 
हाइवे जाम होने की सूचना पर कोतवाली अजय पाठक ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। भाजयुमो कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह जाम खोलने को तैयार न हुए। इस पर पुलिस ने लाठियां पटककर उन्हें हाइवे से खदेड़कर जाम खुलवाया।



प्रदर्शन में भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष अजय सिंह चौहान, लाखन सिंह राजपूत, पूर्व विधायक छक्की लाल, धर्मेंद्र सिंह चौहान, टीटू यादव, आशीष कुशवाहा, संतोष उर्फ लल्ला शर्मा, असित पांडेय, अंकुर तिवारी, अमित तिवारी, अभय सेंगर, अमन अवस्थी, सर्वेश भदौरिया आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed