{"_id":"079b69c6addcbcd3819815f2989fa421","slug":"hightension-wire-broken-two-women-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन तार टूटा, दो महिलाएं घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन तार टूटा, दो महिलाएं घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Fri, 03 Jul 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
हाईटेंशन लाइन रात्रि में टूटने से मकान को करंट ने चपेट में ले लिया, जिससे घर में परिजनों के साथ सो रही महिला कूलर बंद करते समय करंट के चपेट में आ गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। घायलावस्था में सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद उसे कानपुर रिफर कर दिया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
बीती रात अचानक हाईटेंशन का तार टूटकर फीडर रोड स्थित गुड्डू शुक्ला के मकान की छत पर गिर गया। रात होने के कारण घर के सदस्य नहीं जान सके। वहीं रात में गुड्डू शुक्ला की पत्नी हंसा देवी की आंख अचानक खुल गई।
विज्ञापन
कूलर से धुंआ उठता देख हंसा कूलर बंद करने लगी। उसी दौरान करंट की चपेट में आने से वह झुलस गई। हंसा देवी की चीखपुकार सुन दौड़ी ननद भी करंट की चपेट में आ गई। दोनों को गंभीर हालत में कानपुर भेजा गया है।
विज्ञापन