फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   High mercury from four to two days, melting people suffering

दो दिन से पारा चार पर स्थिर, गलन से लोग बेहाल

Sat, 06 Jan 2018 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/औरैया
अमर उजाला ब्यूरो/औरैया Updated Sat, 06 Jan 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
High mercury from four to two days, melting people suffering
ठंड में आग तापते - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
तीन दिनों से गिर रहा पारा शनिवार को थम गया। शीत लहर चलने से लोग परेशान हैं। तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, हाड़ कंपा देने वाली सर्दी से लोग बेहाल हैं। शुक्रवार रात से शनिवार सुबह दस बजे तक घना कोहरा छाया रहा। दृश्यता चार मीटर रही। दोपहर में धूप निकलने से लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


सुबह शाम को कड़ाके की सर्दी से आम जनजीवन प्रभावित है। दिनभर लोग अलाव के पास बैठने को विवश हैं। दफ्तरों में रूम हीटर लगाकर अधिकारी काम कर रहे हैं। बुजुर्गों और बच्चों की हालत ज्यादा खराब है। सफाई कर्मी सुबह के समय कूड़ा-करकट जलाकर ठंड दूर करने का प्रयास कर रहे हैं। सुबह के समय कोहरे की दृश्यता दो मीटर रही। शहर के मुख्यमार्गों पर वाहन लाइट जलाकर निकलते दिखाई दिए। हालांकि 11 बजे के बाद सूर्य देवता के दर्शन होने से सर्दी से जूझ रहे लोगों ने राहत की सांस ली। लोगों ने छत पर बैठकर धूप का आनंद लिया।
विज्ञापन


शनिवार को न्यूनतम तापमान चार डिग्री व अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं आर्र्दता 61 दर्ज की गई। 11 किलोमीटर प्रति घंटे हवा चली। कोहरे की दृश्यता न्यूनतम चार मीटर दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिक संदीप कुमार सिंह ने कहा कि आने वाले दिनों मौसम में सुधार की संभावना दिख रही है। 19 जनवरी को पानी बरसने की संभावना समाप्त हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed