फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Heavy on band-baaja-baraat, corona epidemic

शादियों पर कोविड महामारी का ग्रहण

Sun, 16 Jan 2022 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Heavy on band-baaja-baraat, corona epidemic
बेला (औरैया)। सहालग की शुरुआत शनिवार से हो गई है। इस बीच कोविड की तीसरी लहर शादी-समारोह के कामकाज से जुड़े कारोबारियों, कर्मचारियों की चिंता बढ़ा रही है। कोरोना संक्रमण के बढ़ने और इससे मौत होने के मामले सामने आने लगे हैं। इसको देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से पाबंदियां बढ़ाई जाने लगी हैं। इसका सीधा प्रभाव शादी-समारोह के बाजार पर दिखाई देने लगा है।
विज्ञापन

कारोबारियों का मानना है कि जनवरी के अंतिम सप्ताह व फरवरी तक हालात और खराब हुए तो शादियां प्रभावित होंगी। लगभग एक हजार शादियों पर नाइट कर्फ्यू का साया है। कोरोना महामारी के चलते शादियों के आर्डर रद्द होने लगे हैं। होटल बंदी के कगार पर हैं। ठंड व विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया के चलतेे बाजार में कारोबार पूरी
विज्ञापन

तरह प्रभावित है। 24 दिसंबर 2021 को कोविड के केस बढ़ने पर औरैया में नाइट कर्फ्यू लागू हो गया। उसके बाद से लगातार यहां केस बढ़ते जा रहे हैं। इसी कारण जिला प्रशासन की ओर से पाबंदियां बढ़ाई गई हैं। इसका असर यह हुआ कि होटल, बैंक्वेट हॉल, धर्मशाला में शादियों की बुकिंग निरस्त होनी शुरू हो गईं। जनवरी-फरवरी माह में सहालग हैं, ऐसे में शादियों वाले घरों में सबसे ज्यादा परेशानी है। शादी का कार्ड बंटने के साथ होटल, कैटरिंग की बुकिंग भी हो चुकी है। बुकिंग रद्द कराकर लोग साधारण तरीके से ही समारोह करने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैवाहिक व मांगलिक कार्यों से जुड़े व्यापारी व कर्मचारी बहुत बुरे दौर से गुजर रहे हैं। कोविड-19 के कारण मैरिज होम, गेस्ट हाउस, टेंट व्यवसायी, फ्लावर व लाइट डेकोरेटर, बैंड-बाजा संचालक, मैरिज होम संचालक, डीजे साउंड, ब्यूटी पार्लर व्यवसाय, कैटरर्स, ड्रेस डिजायनर, फोटोग्राफर-वीडियोग्राफर, हलवाई आदि दर्जनों तरह के कामकाज से जुड़े दुकानदार, व्यापारी, कारोबारी आदि प्रभावित होंगे।
वैवाहिक व्यवसाय से लगभग दो लाख कर्मचारी औरैया में जुड़े हुए हैं। अगर किसी भी परिस्थिति में सहालग खराब जाती है तो लाखों परिवारों के बीच रोजी-रोटी का संकट हो जाएगा। ग्राहकों की बेहतर सुरक्षा के साथ कार्य कर रहे हैं और सभी कर्मचारियों को दोनों कोविड-19 वैक्सीन लगने पर ही कार्य में लगाया जाता है।- पुन्नू यादव, टेंट एंड कैटरर्स कारोबारी
वैवाहिक स्थल की बुकिंग काफी तेजी के साथ रद्द हो रही है या आगे की तिथि पर शिफ्ट की जा रही है। ग्राहक असमंजस की स्थिति में हैं। वैवाहिक आयोजन में मेहमानों की संख्या सरकार को बढ़ानी होगी। - सीपी सिंह, संचालक गेस्ट हाउस
जनवरी व फरवरी में पहले से ही विवाह मुहूर्त कम थे। अब रात्रि कर्फ्यू होने से शादियों पर ग्रहण सा लग गया है। अधिकांश परिवार नाइट कर्फ्यू व सीमित बरातियों के कारण शादी आगे के महीनों में बढ़ा रहे हैं। - पंडित वीरेंद्र पांडेय पुरोहित व ज्योतिषी

इस साल जनवरी और फरवरी में पांच-पांच विवाह मुहूर्त रहेंगे। फिर अप्रैल में छह दिन शादियों हो पाएंगी। सबसे ज्यादा विवाह मुहूर्त मई में 13 और जून में 10 दिन रहेंगे। इसके बाद जुलाई और नवंबर में चार और दिसंबर में पांच विवाह मुहूर्त रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed