फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Hearing in the murder case of Saraf's son on December 2

Auraiya News: सराफ के बेटे की हत्या के मामले की सुनवाई दो दिसंबर को

Fri, 28 Nov 2025 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Hearing in the murder case of Saraf's son on December 2
औरैया। एरवाकटरा के गांव उमरैन निवासी सराफा कारोबारी के इकलौते बेटे का अपहरण के बाद हत्या के मामले की सुनवाई दो दिसंबर को होगी। बालक का अपहरण के बाद दिल्ली ले जाकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस को उसका शव ट्रॉली सूटकेस में मिला था। मामले में पुलिस ने आठ आरोपियों को जेल भेजा था।
विज्ञापन

गांव उमरैन निवासी सराफा कारोबारी शकील का इकलौता बेटा सुब्हान (12) का 23 मार्च को अपहरण कर लिया गया था। दो दिन बाद पुलिस को उसका शव दिल्ली में एक ट्रॉली सूटकेस मिला था। घटना में शामिल गांव उमरैन निवासी मुख्य आरोपी रियाज उर्फ मुन्ना और अंकित, दीपक, सोभम, जतिन तथा दिल्ली निवासी रवि, अवधेश, आशीष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। मुख्य आरोपी रियाज ने पुलिस पर फायर झोंक दिया था। घटना की विवेचना के बाद थाना पुलिस ने मामले का आरोप पत्र कोर्ट में प्रस्तुत किया। मामले के सभी आरोपी फिलहाल जेल में है। इस मामले की सुनवाई दो दिसंबर को की जाएगी। यह मामला एडीजे तृतीय कोर्ट चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed