फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Health team reached Yakubpur, investigated medicine

स्वास्थ्य टीम पहुंची गांव, जांच कर दी दवा

Sat, 31 Oct 2020 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Health team reached Yakubpur, investigated medicine
बेला के यक़ुब् पुर में मेडिकल टीम। - फोटो : AURAIYA
बेला(औरैया)। ग्राम पंचायत याकूबपुर में डेंगू के बढ़ते मरीजों को देखते हुए स्वास्थ्य टीम ने गांव पहुंच कर शिविर लगाया और मरीजों की जांच कर दवा दी। वहीं, ग्राम प्रधान ने डीडीटी दवा का छिड़काव शुरू करा दिया है।
विज्ञापन

सहार विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत याकूबपुर में स्वास्थ्य टीम डॉ. आरएल सिंह यादव, भगवान दास, रविंद्र कुमार, पुष्पेंद्र, रामा देवी, सीमा देवी ने शिविर लगाकर 60 ग्रामीणों की मलेरिया की जांच के लिए सैंपल लिए। साथ ही रोगियों को दवा भी वितरित की। वहीं, ग्राम प्रधान ने नालियों पर डीडीटी दवा का छिड़काव कराया। ग्रामीण श्याम राजपूत, कलकत्ता सिंह सेंगर, गंगा दयाल वर्मा, पप्पू राणा, जितेंद्र सिंह, सिंटू कुशवाहा, वीरेंद्र वर्मा, रवि, आलोक गुप्ता, श्रवण श्रीवास्तव, अजीत श्रीवास्तव, रघुवीर, अर्जुन, विनोद कुशवाहा, प्रवीण, नीरज, कौशल आदि ने बताया कि पंचायत के पंद्रह लोग डेंगू का इलाज कानपुर के निजी अस्पतालों में करवा रहे हैं। एक महिला की हालत नाजुक देखते हुए आईसीयू में भर्ती किया गया है। वहीं शुक्रवार देर शाम कस्बा के चौराहे पर रहने वाली मां-बेटी में डेंगू की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत के नाले व नालियों की सफाई कराई जाए, जिससे गंदगी कम होने पर मच्छर नहीं पनपेंगे। ग्राम प्रधान महेश पोरवाल ने बताया कि सफाई कर्मियों की टीम बनाकर जल्द ही नालियों की सफाई करा दी जाएगी। वहीं, डीडीटी दवा की मांग स्वास्थ्य विभाग से की गई है। जल्द पूरी पंचायत में सफाई अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. आर एल सिंह यादव ने बताया कि 60 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। कल रिपोर्ट आने की उम्मीद है। कुछ लोगों को दवा भी दी गई है। ग्राम पंचायत में समय-समय पर मलेरिया की जांच होती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed