फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   health,dengu,auraiya

टूटा पांच सालों का डेंगू व बुखार का रिकार्ड

Mon, 29 Nov 2021 10:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
health,dengu,auraiya
औैरैया। कोरोना के नए स्वरूप ओमिक्रॉन के दुनिया में दस्तक के बाद प्रदेश सरकार ने कोरोना टीका लगवाने व बचाव के लिए सख्ती शुरू कर दी है। इधर, जिले में कोरोना के बाद अब डेंगू बेहाल किए है। जिले में डेंगू और बुखार के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। सोमवार को अस्पतालों में बुखार पीड़ित मरीजों की काफी भीड़ रही। मरीजों की बढ़ती संख्या से विभागीय अफसर भी परेशान हैं। वहीं डेंगू व बुखार के मरीजों का जिले में पांच सालों का रिकार्ड टूटा है।
विज्ञापन

सोमवार को मोहल्ला आवास विकास निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति, पढ़ीन दरवाजा निवासी 35 वर्षीय युवक, सदर ब्लॉक के गोहना गांव निवासी 30 वर्षीय युवक की एलाइजा रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि हुई है। जिले में डेंगू संक्रमितों की संख्या 219 है। वहीं पांच सालों का रिकार्ड टूटा है। अब सक्रिय केसों की संख्या जिले में 25 है। इधर कोरोना के बाद डेंगू के मिल रहे मरीजों में बुखार पीड़ितों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। विभागीय अधिकारियों की तैयारियां और प्रयासों के बाद बुखार पीड़ित कम नहीं हो रहे हैं। जिससे आने वाले दिनों में हालात खराब होने की स्थितियां नजर आने लगीं हैं।
विज्ञापन

बतादें कि जिले में इस वर्ष स्वास्थ्य विभाग ने दो लोगों की मौत डेंगू संक्रमण से होने की पुष्टि की है। जबकि बुखार के दौरान डेंगू के लक्षण वाले कई मरीजों की मौत हो चुकी है। जिन्हें विभाग डेंगू संक्रमित नहीं मान रहा है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. शिशिर पुरी ने बताया कि संक्रमण का खतरा अभी टला नहीं हैं। लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। बताया कि एलाइजा सैंपलों की रिपोर्ट से ही डेंगू की पुष्टि विभाग मान्य करता है। डेंगू के लक्षण वाले मरीज के एलाइजा सैंपल लेकर डेंगू की जांच कराई जाती है। सोमवार को 50 शय्या जिला संयुक्त चिकित्सालय में ओपीडी में पहुंचने वाले मरीजों की 498 रही। जिसमें बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या चिकित्सकों ने 50 फीसदी से अधिक बताई है। जिसमें सात मरीजों को भर्ती किया गया। जिन्हें दोपहर बाद आराम मिलने पर घर भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेंगू रोगियों का आंकड़ा
वर्ष रोगियों की संख्या
2016 26
2017 21
2018 27
2019 36
2020 10
2021 217
196 सेंटरों पर 13,122 ने लगवाया टीका
सोमवार को जिले में 196 सेंटरों पर टीकाकरण अभियान चलाया गया। जहां पहुंचे 13 हजार 122 लाभार्थियों ने टीका लगवाया। इसी के साथ अब कुल टीकाकरण कराने वाले लाभार्थियों की संख्या 10 लाख 21 हजार 896 जा पहुंची है। जिसमें पहली डोज लगवाने वाले लाभार्थियों की संख्या सात लाख 14 हजार 373 और दोनों डोज लगवाने वाले लाभार्थियों की संख्या तीन लाख सात हजार 523 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed