फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   health,corona,auraiya news

गेल में एक साथ सात मिले कोरोना संक्रमित दहशत बढ़ी

Tue, 04 Jan 2022 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
health,corona,auraiya news
औरैया। पिछले एक सप्ताह में जिले में कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ा है। मंगलवार को गेल गांव में एक साथ सात कोरोना संक्रमित मिलने से दहशत बढ़ गई। यह सबी लोग सोमवार रात दिल्ली से लौटे थे। एक साथ इतने संक्रमित मिलने से स्वास्थ्य महकमे में भी हड़कंप मच गया। सीएमओ ने बैठक करके और सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। विभाग इन संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की ट्रेसिंग में जुटा है।
विज्ञापन

बाहरी प्रदेश से आने वालों पर जिले में जरा सी सख्ती नहीं बरती जा रही है। रेलवे स्टेशन से लेकर बस स्टैंडों तक में निगरानी समिति व कोरोना हेल्प डेस्क नदारद है। यही कारण है कि पिछले एक सप्ताह में कुल 11 संक्रमित मिल चुके हैं। मंगलवार को गेल गांव में सात लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की रिपोर्ट आई।
विज्ञापन

इसके बाद सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने कोविड कंट्रोल रूम में बैठक की। अपर सीएमओ डॉ. शिशिर पुरी ने बताया कि तीन जनवरी की रात दिल्ली से लौटे कुछ लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें से सात लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पॉजिटिव पाए गए लोगों में चार महिलाएं व तीन पुरुष हैं। सभी के संपर्क में आने वाले लोगों का पता लगाया जा रहा है। ओमिक्रॉन संक्रमण को लेकर जीनोम सैंपल भी लिया गया है। जिले में एक्टिव केस 11 हो गए हैं।

इसके अलावा, बैठक में गेल गांव में सख्ती बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की एक टीम को गेल गांव भेजा गया है। संक्रमितों के घर के आसपास के इलाके को कंटेनमेंट जोन में तब्दील किया गया है। इसके साथ ही बाहर से आने जाने वालों की विशेष निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। सभी संक्रमितों को होम आइसोलेशन में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed