{"_id":"61895ea4e220c601f0244c76","slug":"health-civic-auraiya-auraiya-news-knp662664557","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन गांवों में फैला बुखार, सैकड़ों बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन गांवों में फैला बुखार, सैकड़ों बीमार
विज्ञापन
फोटो 08एयूआरपी19- मरीजों का उपचार कर उन्हें दवा वितरित करती स्वास्थ्य टीम। संवाद
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। डेंगू संक्रमित मरीजों और बुखार का सिलसिला थम नहीं रहा है। सोमवार को तीन गांवों में सैकड़ों लोग बीमार मिले। जबकि एलाइजा सैंपलों की आई रिपोर्ट में एक सात वर्षीय बालिका डेंगू संक्रमित मिली। बीमारी प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य टीम ने पहुंचकर लोगों का इलाज किया है।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि सोमवार को प्राप्त एलाइजा सैंपलों की रिपोर्ट में शहर के मोहल्ला सत्तेश्वर निवासी सात वर्षीय बालिका की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई है। जिसके चलते अब जिले में कुल डेंगू संक्रमित मरीजों की संख्या 184 पहुंच गई है। बताया कि सभी डेंगू संक्रमित मरीजों का उपचार किया जा रहा है। साथ ही स्वास्थ्य केंद्रों के अधीक्षकों को निर्देशित किया है कि डेंगू संक्रमण को लेकर सजग रहें।
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. शिशिर पुरी ने बताया कि सोमवार को बुखार पीड़ित मरीजों वाले तीन गांवों में स्वास्थ्य टीमें पहुंचीं। जहां बुखार से पीड़ित 76 मरीजों का चिकित्सकों व उनकी टीम ने उपचार किया। इसके अलावा अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों का भी उपचार किया गया। बताया कि तीन गांवों में कुल 118 मरीजों का उपचार कर निशुल्क दवाएं दी गईं। वहीं डेंगू के लक्षण वाले 28 मरीजों के एलाइजा के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए। इसके अलावा स्वास्थ्य टीम ने बुखार से पीड़ित मरीजों के घरों में जाकर लार्वा की जांच की। जिसमें आठ घरों में लार्वा मिलने पर साफ कराया और ग्रामीणों को डेंगू व अन्य बीमारियों से बचने के लिए सफाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
सफाई पर नहीं दिया जा रहा ध्यान
जिले में बुखार से काफी लोग प्रभावित है। जिन गांवों में लोग बीमार मिल रहे हैं। वहां गंदगी और जलभराव की समस्या है। लगातार फैल रही बीमारी और डेंगू के मिल रहे मरीजों के बाद भी जिला प्रशासन सजग नहीं है। इस कारण गांवों में बीमारी पर नियंत्रण नहीं हो पा रहा है। गांव के लोगों के साथ ही स्वास्थ्य विभाग भी गंदगी और जलभराव को बीमारी का जिम्मेदार ठहरा रहा है।