{"_id":"5eea50688ebc3e430a0ca9f7","slug":"health-auraiya-news-knp5660715135","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएचसी-सीएचसी की ओपीडी आज से शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएचसी-सीएचसी की ओपीडी आज से शुरू
विज्ञापन
औरैया। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए स्थगित की गई प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की सामान्य ओपीडी सेवाएं गुरुवार से शुरू करने के निर्देश दे दिए गए हैं। जिले के सभी 26 प्राथमिक, सात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और निजी क्लीनिकों में अब ओपीडी सेवाएं गुरुवार से शुरू हो जाएंगी।
प्रमुख सचिव (स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने मंगलवार को प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को पत्र भेजकर कहा है कि कोरोना वायरस का संक्रमण अभी चलते रहने की आशंका है, इसके चलते चिकित्सा सुविधाओं को लंबे समय तक नहीं रोका जा सकता। इसलिए प्रदेश के सभी प्राथमिक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और निजी क्लीनिकों में सामान्य ओपीडी से गुरुवार से शुरू की जाए। इस दौरान पूर्ण सावधानी और प्रोटोकाल का पालन करना अनिवार्य होगा।
सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में 26 प्राथमिक, सात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और निजी क्लीनिकों में ओपीडी सेवाएं गुरुवार से शुरू हो जाएंगी। इसके लिए सभी को सरकार द्वारा दी गई गाइड लाइन का पालन करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
सीएमओ ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्रों और निजी क्लीनिकों में साफ सफाई का उचित प्रबंध हो और मरीजों के सहयोगी के रूप में 60 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्ति, बच्चों ओर गर्भवती महिलाओं को अनुमति न दी जाए। स्वास्थ्य केंद्रों और निजी क्लीनिकों में कोविड 19 से बचाव से संबंधित आई सामग्री प्रदर्शित की जाए।