फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   health

स्नोफीलिया व वायरल के बढ़े मरीज

Tue, 19 Nov 2019 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
health
औरैया। मौसम का मिजाज बदलने से बीमारियों ने भी पांव पसारना शुरू कर दिया है। जिला अस्पताल में सर्दी, जुकाम, स्नोफीलिया के साथ वायरल के रोगियों की संख्या बढ़ी है। डॉक्टरों का कहना है कि दिन में गर्मी और रात में ठंड का असर सेहत पर पड़ सकता है। इस समय सतर्कता बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन

पचास शय्या युक्त जिला अस्पताल की ओपीडी में सोमवार को सात सौ से ज्यादा मरीज आए। इनमें ज्यादातर मरीज सर्दी, जुकाम, स्नोफीलिया व वायरल के रहे। डॉक्टरों का मानना है कि दोपहर में गर्मी और रात में ठंडे मौसम के चलते सर्दी-जुकाम और वायरल बुखार के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मौसमी बीमारियों बच्चे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। चिकित्सकों के अनुुुुुसार मौसम परिवर्तन के साथ ही खानपान में सावधानी नहीं बरतना भी बीमारी का कारण है।
विज्ञापन

बालरोग विशेषज्ञ डॉ. जीपी चौधरी ने बताया कि मौसम में हो रहे परिवर्तन के कारण छोटे बच्चों का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। अभिभावकों को बच्चों को पानी उबाल कर या फिल्टर करके देना चाहिए। छोटे बच्चों के गीले कपड़े समय पर बदलते रहें, जिससे सर्दी, जुकाम, खांसी से बचाया जा सके। रात में बच्चों को मच्छरों से बचाव के लिए हल्की चद्दर आदि ओढ़ा कर रखे। बच्चों के साथ बड़े व बुजुर्ग भी मौसमी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed