{"_id":"5dc705058ebc3e5b6275153c","slug":"health-auraiya-news-knp5248523152","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य विभाग रहा अलर्ट, अस्पताल में डाक्टरों की टीम रही तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य विभाग रहा अलर्ट, अस्पताल में डाक्टरों की टीम रही तैनात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। अयोध्या पर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद जिले में किसी प्रकार की अप्रिय घटना की संभावना को लेकर जिला अस्पताल में डॉक्टरों की टीम तैनात रही। जिसका जायजा शनिवार को जेडी स्वास्थ्य ने लिया। व्यवस्थाए दुरूस्त देख जेडी ने अस्पताल व डॉक्टरों की सराहना की।
सुप्रीम कोर्ट के अयोध्या विवाद के फैसले के आने बाद जिले में कहीं भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना घटने पर अकास्मिक कक्ष व स्पेशल वार्ड को तैयार कर डॉक्टरों की टीम तैयार रही। तैयारियों का जायजा लेने जेडी स्वास्थ्य डॉ. करन सिंह जिला अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने वार्ड, दवा कक्ष व डॉक्टरों की तैयारियों का निरीक्षण किया। व्यवस्थाएं दुरुस्त देख राहत की सांस ली और डाक्टरों की सराहना की।
चिचौली जिला अस्पताल में सीएमएस डॉ. राजीव रस्तोगी ने बताया कि कोर्ट के आए फैसले की जानकारी के बाद अस्पताल की पूरी टीम को अलर्ट कर दिया गया था। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना के लिए पूरी तरह तैयार है। इसके लिए एक स्पेशल वार्ड अलग से तैयार रखा गया है।
विज्ञापन
औरैया जिला अस्पताल में आकस्मिक कक्ष व स्पेशल वार्ड को भी तैयार कर लिया गया है। डॉ. अमित पोरवाल ने बताया कि सीएमएस डॉ. लाखन सिंह ने पूरी टीम को अलर्ट रहने को कहा है। जिसके तहत मुझे आकस्मिक कक्ष मे तैनात किया गया है।