{"_id":"5dc5b7be8ebc3e5b2e36e57b","slug":"health-auraiya-news-knp524674999","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल संचालन के दौरान मच्छररोधी दवा के छिड़काव से शिक्षिका और दो छात्राएं बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल संचालन के दौरान मच्छररोधी दवा के छिड़काव से शिक्षिका और दो छात्राएं बेहोश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजीतमल (औरैया)। बाबरपुर कस्बे में चिल्ड्रेन कान्वेंट पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को कक्षाओं के संचालन के दौरान मच्छररोधी दवा का छिड़काव होने से एक शिक्षक व दो छात्राएं बेहोश हो गईं। इससे स्कूल में अफरातफरी मच गई। तीनों को सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद सैफई रेफर कर दिया। स्कूल स्टाफ के मुताबिक सैफई में इलाज के दौरान शिक्षक व दोनों छात्राओं को होश आ गया है, अब वह खतरे से बाहर हैं।
बाबरपुर कस्बे के फफूंद रोड पर बीआरएसडी इंटर कालेज के प्रांगण में ही चिल्ड्रेन कान्वेंट पब्लिक स्कूल भी संचालित है। शुक्रवार को प्रबंध समिति के कहने पर नगर पंचायत की ओर से स्कूल में मच्छररोधी दवा का छिड़काव कराया जा रहा था।
दवा छिड़काव के दौरान कक्षा से बच्चों को बाहर निकाल दिया गया। इसके बाद कक्षों में डूम नामक कीटनाशक दवा का छिड़काव किया गया। छिड़काव होने के बाद जैसे ही बच्चों ने कक्षाओं में प्रवेश किया। कक्षा सात की गौरी चतुर्वेदी पुत्री धर्मेंद्र चतुर्वेदी निवासी बल्लापुर व कक्षा छह की तनुजा त्रिपाठी पुत्री नागेंद्र त्रिपाठी निवासी मौहारी और शिक्षक शिवानी यादव पुत्री प्रेम सिंह यादव निवासी भीखेपुर बेहोश हो गईं। तीनों को सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी विजय कुमार व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मदन लाल पोरवाल सीएचसी पहुंचे, छात्राओं व शिक्षिका के स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली। गंभीर हालत के चलते सभी को सैफई रेफर कर दिया गया। चिकित्सक डॉ. एपी सिंह ने बताया कि एलर्जी की वजह से ऐसा हुआ है। सैफई गए स्कूल के स्टाफ ने बताया कि इलाज के बाद तीनों को आराम मिल गया है।
वहीं, इस संबंध में एसडीएम अजीतमल राशिद अली खान ने बताया कि नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी विजय कुमार ने छिड़काव के दौरान दवा की मात्रा अधिक होने की बात बताई है। नगर पंचायत इस मामले की जांच करा रही है। हालांकि यह कृत्य जानबूझकर नहीं किया गया है।