फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Hand pump at Kanchausi station is not working, passengers are troubled

Auraiya News: कंचौसी स्टेशन पर हैंडपंप खराब, यात्री परेशान

Tue, 19 Aug 2025 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 19 Aug 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Hand pump at Kanchausi station is not working, passengers are troubled
कंचौसी। उत्तर मध्य रेलवे के कंचौसी स्टेशन पर इन दिनों पानी का संकट गहरा गया है। यहां स्टेशन पर लगा हैंडपंप कई दिनों से खराब पड़ा है। जबकि अन्य पांच हैंडपंप आउटर पर लगे होने से यात्री वहां तक नहीं जाते।
विज्ञापन

इससे यात्रियों को पानी की समस्या रहती है। यात्रियों ने जल्द हैंडपंपों को दुरुस्त कराने की मांग की है। कंचौसी स्टेशन पर दो एक्सप्रेस ट्रेनों और चार मेमू का ठहराव होता है। प्रतिदिन एक हजार से अधिक क्षेत्रीय लोग इन ट्रेनों से आवागमन करते हैं। इससे स्टेशन के प्लेटफार्म पर यात्रियों की काफी भीड़ रहती है।
विज्ञापन

महिलाएं, बच्चे, युवा, छात्र व बुजुर्गों को यहां ट्रेनों का इंतजार करते समय पानी के लिए मशक्कत करनी पड़ती है। स्टेशन पर प्लेटफार्म के पास एक हैंडपंप लगा है। वहीं पांच अन्य हैंडपंप आउटर पर हैं। इससे ट्रेन पर चढ़ने और ट्रेन के रुकने पर यात्री पास वाले हैंडपंप से ही पानी भरते हैं। आउटर वाले हैंडपंपों पर जाने से उन्हें ट्रेन छूटने का डर रहता है। ऐसे में पास वाला हैंडपंप खराब होने से मजबूरन लोगों को बोतल का पानी खरीदना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक और दो पर पानी की दिक्कत ज्यादा है। यही हाल रेलवे कॉलोनी का भी है। यहां भी कई हैंडपंप शोपीस बनकर रह गए हैं। इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक दरबारी कुमार ने बताया कि खराब हैंडपंपों को जल्द दुरुस्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed