फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Hackers stole one lakh rupees from Gram Panchayat Officer's account

Auraiya News: ग्राम पंचायत अधिकारी के खाते से हैकरों ने उड़ाए एक लाख रुपये

Tue, 12 Nov 2024 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
Hackers stole one lakh rupees from Gram Panchayat Officer's account
फफूंद। भाग्यनगर ब्लॉक में तैनात एक महिला ग्राम पंचायत अधिकारी के सैलरी खाते में लगे मोबाइल नंबर को हैक करके हैकरों ने एक लाख रुपये पार कर दिए। इसका पता तब चला जब उन्होंने टीवी का रिचार्ज करने के लिए अकाउंट लॉगिन किया। तो खाते से पैसा गायब थे। उन्होंने कार्रवाई के लिए पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है।
विज्ञापन

फफूंद कस्बे के पाता बाईपास निवासी संगीता दोहरे भाग्यनगर ब्लॉक में ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर तैनात हैं। उनका बैंक ऑफ बड़ौदा अछल्दा ब्रांच में सैलरी अकाउंट खुला है। रविवार की शाम सात बजे टीवी का रिचार्ज करने के लिए उन्होंने अपना अकाउंट लॉगिन किया तो खाते में धनराशि कम दिखी। इससे वह चिंतित हो गईं। उन्होंने बैंक के मैसेज देखे तो धनराशि निकासी का कोई मैसेज भी नहीं आया था।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने ई-पासबुक खोल कर देखा तब उन्हें पता चला कि उनके खाते से कुछ देर पहले ही छह बार में कुल एक लाख रुपये की रकम निकाली जा चुकी है। इसे दो फोन नंबरों पर ट्रांसफर किया गया था। उन्होंने उन मोबाइल नंबरों पर बात की और पुलिस में शिकायत करने को कहा, जिस पर हैकरों ने कुछ न बिगाड़ पाने की उन्हें धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम पंचायत अधिकारी ने बताया कि उनके अकाउंट में लगे मोबाइल नंबर को हैकरों ने हैक करके चार बार में 20-20 हजार और दो बार में 10-10 हजार रुपये निकाल लिए। इसका उनके पास कोई मैसेज भी नहीं आया है। खाते से पैसे निकलने की उन्होंने बैंक में पूरी जानकारी दे दी है। थाने में भी प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि साइबर क्राइम विभाग को इसकी जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed