फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   guru nanak jayanti

सतगुरु नानक परगटिया...

Wed, 25 Nov 2015 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Wed, 25 Nov 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
guru nanak jayanti
गुरु गुरुनानक देव के 547 वें प्रकाश उत्सव पर महावीरगंज स्थित गुरुद्वारे में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर रंग-बिरंगी झालरों से गुरुद्वारे को रोशन किया गया। वहीं लंगर में सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद छका। अखंड पाठ के दौरान गुरु की महिमा का गुणगान किया।
विज्ञापन


महावीरगंज स्थित गुरुद्वारा में गुरुनानक देव जी का जन्म दिन धूमधाम से मनाया गया। पिछले दस दिनों से नगर के विभिन्न मार्गों से प्रभात फेरी निकाली गई। इसमें लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। अखंड पाठ साहब पाठका का समापन भी बुधवार को हुआ। इसके बाद गुरु सिंह सभा की ओर से आयोजित विशाल लंगर में सभी वर्गों के लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन


शाम सात बजे से कीर्तन का आयोजन किया गया जो देर रात तक चला। इस दौरान रागी दीप सिंह, भूपिंदर सिंह व रागी गुरुचरन सिंह ने कीर्तन गायन प्रस्तुत किया गया। वहीं कवि दरबार में छोटे-छोटे बच्चों ने गुरुनानक देव जी की कविताएं सुनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान गुरु सिंह सभा के गुरुबचन सिंह ने कहा कि गुरुनानक साहब ने समाज में एकता का पाठ पढ़ाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा था कि सभी इंसान एक ही अल्लाह व ईश्वर के बनाए हुए हैं। फिर कोई बुरा नहीं है। सब ईश्वर की संतानें हैं। इस मौके पर जगदीप सिंह चंपी, हरमिंदर सिंह किट्टू, सुरजीत सिंह, हरजीत सिंह, बावला, अमरजीत सिंह, बलवीर सिंह, भूपिंदर सिंह, महिंदर सिंह, घुघू, चांदी बाबू, सोनू सब्बरवाल, रेशू, काके, गोल्डी, रोमी, हनी, सहज, गुरुमीत, नमन, मनी, कुक्की, राजेंद्र आर्य, कालका प्रसाद व सतीश ने सहयोग किया।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed