फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Grocer dies in car accident

Auraiya News: कार की टक्कर से किराना व्यापारी की मौत

Sat, 10 Jan 2026 11:09 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 10 Jan 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Grocer dies in car accident
फफूंद। थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम एक सड़क हादसे में साइकिल सवार किराना व्यापारी की मौत हो गई। बाबरपुर–फफूंद मार्ग पर गांव केशमपुर के पास तेज रफ्तार कार ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में गंभीर रूप से घायल व्यापारी को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कार चालक वाहन समेत मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

क्षेत्र के केशमपुर गांव निवासी रवि पोरवाल (55) फफूंद बाजार स्थित होमगंज गल्ला मंडी में किराने की दुकान चलाते थे। शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे वह रोजाना की तरह दुकान बंद कर साइकिल से घर लौट रहे थे। बाबरपुर–फफूंद मार्ग पर गांव के पास पहुंचे, तभी बाबरपुर की ओर से तेज गति से आ रही कार ने उनकी साइकिल में सामने से टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक की पत्नी प्रभा पोरवाल, बेटी आकांक्षा और पुत्र हिमांशु पोरवाल का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि दुर्घटना करने वाली कार की तलाश की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed