फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Government ration seized at Muruthal Dhaba, goods were being exchanged in four trucks

Auraiya News: मुरुथल ढाबे पर पकड़ा सरकारी राशन, चार ट्रकों में हो रही थी सामान की अदला-बदली

Mon, 01 Sep 2025 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 01 Sep 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Government ration seized at Muruthal Dhaba, goods were being exchanged in four trucks
फोटो 01 एयूआरपी 32 सदर कोतवाली के बाहर खड़े पकड़े खाद्यान्न लदे ट्रक। संवाद
औरैया। शहर से दो किमी. दूर हाईवे किनारे मुरुथल ढाबे पर पुलिस ने सरकारी खाद्यान्न पकड़ा। इस खाद्यान्न को चार ट्रक चालक अदला-बदली कर रहे थे। पुलिस की सूचना पर पूर्ति विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

जांच में मौके पर 762 बोरियों में गेहूं, चावल व चीनी पाई गई। यह खाद्यान्न ट्रकों के जरिए एफसीआई गोदाम से कोटे की दुकानों के लिए निकला था, लेकिन वहां नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

मामले की जांच में पूर्ति विभाग ने इसे खाद्य सप्लाई का उल्लंघन मानकर सेंधमारी की आशंका जताई है। इस मामले में पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने चारों ट्रक चालकों, खाद्यान्न सप्लाई करने वाली ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक व ढाबा संचालक के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ढाबों पर रातों रात किस तरह से सामान को इधर से उधर किया जाता है। इसकी बानगी रविवार रात मुरुथल ढाबे से सामने आई। यहां पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापा डाला तो सरकारी खाद्यान्न से लदे चार ट्रक चालक सामान की अदला-बदली कर रहे थे।
मानकों के तहत मिहौली एफसीआई गोदाम से निकले इन ट्रकों को सीधे कोटे की दुकानों पर पहुंचकर खाद्यान्न उतारना था, लेकिन इससे पहले ही मिहौली से डेढ़ किमी. दूर मुरुथल ढाबा पर ट्रक खड़े हो गए।
यहां पर चालकों ने आपसी तालमेल बैठाते हुए गेहूं, चावल व चीनी की बोरियों की अदला-बदली की जा रही थी। इसी बीच रात में गश्त कर रही पुलिस की नजर इस पर पड़ गई। पुलिस ने छानबीन करते हुए पूर्ति विभाग को सूचना दी। जिला पूर्ति अधिकारी राजेश कुमार सिंह समेत पूर्ति निरीक्षक प्रीतम तिवारी मौके पर पहुंचे।
पता चला कि शनिवार को मिहौली एफसीआई गोदाम से ट्रक निकले थे। सप्लाई पहुंचाने वाले ठेकेदार ने मजदूर न होने का हवाला देकर रविवार रात तक ट्रक मुरुथल ढाबे पर ही खड़े रखे। यहां पर चारों ट्रकों में गेहूं, चावल व चीनी की बोरियों की अदला-बदली की जा रही थी। जिला पूर्ति अधिकारी राजेश कुमार ने खाद्यान्न की अदला-बदली को शासनादेश का उल्लंघन बताया। इस दौरान कोतवाली पुलिस चारों ट्रकों को जब्त कर कोतवाली ले गई।
डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी के आदेश पर पूर्ति निरीक्षक प्रीतम तिवारी ने सदर कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि लक्ष्मी ट्रेडर्स के प्रोपराइटर व जसवंतनगर निवासी विनीत पांडे, कंचन देवी, राजकुमार तिवारी, ढाबा मालिक रामजी तिवारी और चारों ट्रक के चालकों समेत आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।


चीनी लदा ट्रक कायमगंज से आया था
जिला पूर्ति अधिकारी राजेश कुमार के मुताबिक ट्रकों से 118 बोरी गेहूं, 273 बोरी चावल और 371 बोरी चीनी बरामद हुई है। अधिकारियों की जांच में सामने आया कि गेहूं व चावल के ट्रक औरैया एफसीआई से निकले थे। जबकि चीनी से लदा ट्रक कायमगंज (फर्रुखाबाद) से आया था। शासनादेश के अनुसार एक गाड़ी में केवल एक ही तरह का खाद्यान्न रखा जा सकता है, लेकिन यहां पर हो रही अदला-बदली से सेंधमारी की आशंका जताई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed