{"_id":"62f2b67dd62d830077487448","slug":"goods-worth-two-lakh-crossed-from-closed-house-auraiya-news-knp71212776","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैयाः बंद घर से किया दो लाख का माल पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैयाः बंद घर से किया दो लाख का माल पार
विज्ञापन
पुलिस को चोरी का जानकारी देता इफ्तिकार बेग। संवाद
- फोटो : AURAIYA
सहायल। थाना क्षेत्र के भटौली गांव में बंद मकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने नकदी समेत लाखों के जेवर चोरी कर ले गए। मंगलवार सुबह मकान का ताला टूटा देख ग्रामीणों ने मकान मालिक व पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की है।
भटौली गांव निवासी इफ्तिकार बेग नौ जून से मकान बंद कर परिवार के साथ राजस्थान के जिला भीलवाड़ा में गंगा नगर में रह रहे हैं। वह राजस्थान में जानवरों के नाखून काटने का काम करते है। बंद घर देख चोर सोमवार देर रात मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे। कमरे में रखी अलमारी तोड़कर चोर जेवर समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए।
मंगलवार सुबह मकान का गेट खुला व अंदर सामान बिखरा पड़ा देख ग्रामीणों ने सूचना गृहस्वामी व पुलिस को दी। दोपहर बाद निजी वाहन से पहुंचे इफ्तिकार बेग ने बताया कि घर में रखे करीब दो लाख के जेवर, चार हजार रुपये व बक्से में रखे पीतल के कीमती बर्तन गायब हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से घटना के संबंध में पूछताछ की। थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने बताया कि परिजनों व पड़ोसियों से पूछताछ की गई है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।