{"_id":"697ceb8bbefcc3d1c90cf525","slug":"goods-and-jewellery-worth-rs-30-lakh-stolen-from-house-auraiya-news-c-211-1-aur1009-138771-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: घर से 30 लाख का सामान व जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: घर से 30 लाख का सामान व जेवर चोरी
Fri, 30 Jan 2026 11:04 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Fri, 30 Jan 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
फोटो-39-घर में फैला पड़ा सामान। संवाद
दिबियापुर। कस्बे के एक मोहल्ले में दिनदहाड़े चोरी हो गई। पीड़ित ने पुलिस को 30 लाख की चोरी की सूचना दी। पुलिस की प्राथमिकी जांच में घटना संदिग्ध लग रही है। हालांकि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुट गई है।
कस्बा के मोहल्ला वीरअब्दुल हमीद नगर निवासी मोहम्मद जहीर ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को नमाज अदा करने गया था। वहां से घर लौटने पर घर का सामान बिखरा मिला। इसके बाद चोरी की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान जहीर ने बताया कि परिवार की महिलाएं घर की पहली मंजिल पर थीं। इसी दौरान चोरों ने कमरे में रखे जेवर आदि पार कर दिए।
पीड़ित का आरोप है कि चोरों ने 30 लाख रुपये का सामान पार किया है। पीड़ित के अनुसार नवंबर में बेटे का निकाह हुआ था और इसी महीने बेटी का भी निकाह तय हुआ था। घर में नई बहू और बेटी दोनों के चढ़ावे के कीमती जेवर रखे हुए थे। पीड़ित ने नामजद पर चोरी करने का आरोप लगाया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। सीओ सिटी अशोक कुमार ने बताया कि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।