फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   good news,auraiya news

कुशल कारीगरों को स्मार्टफोन, टैबलेट दे बनाया जायेगा स्मार्ट

Tue, 28 Dec 2021 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
good news,auraiya news
औरैया। अब आप इलेक्ट्रिशियन, बढ़ई या किसी अन्य काम से जुड़े कुशल कारीगर की मदद सेवा मित्र पोर्टल की मदद से घर बैठे ले सकेंगे। सरकार अब कुशल कारीगरों का डाटा इस पोर्टल पर अपलोड करेगी। इन कारीगरों को सरकार निशुल्क स्मार्ट फोन और टैबलेट देगी।
विज्ञापन

प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशक हरिकेश चौरसिया ने सभी जिला सेवायोजन अधिकारियों को सेवा मित्र पोर्टल पर अपने-अपने जिले के कुशल कारीगरों का पंजीकरण कराने के निर्देश दिए हैं। शासन ने कुशल कारीगरों को घर बैठे ही आसानी से रोजगार उपलब्ध कराने की योजना तैयार की है।
विज्ञापन

जिला सेवायोजन अधिकारी आशीष शुभम चौधरी ने बताया कि यदि आपको प्लंबर की आवश्यकता है तो सेवा मित्र पोर्टल पर लॉगिंग करेंगे। आपको एक-दो नहीं बल्कि दर्जनों कारीगरों के नंबर मिलेंगे। आप घर बैठे ही किसी भी कारीगर को बुला सकते हैं। ग्राहकों को घर का काम करने के लिए बाजार या दुकान के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कारीगरों को भी काम के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। योजना से आम लोगों से लेकर विभिन्न पेशे से जुड़े कारीगरों को भी बड़ी सहूलियत होगी। पोर्टल पर पंजीकरण कराने वाले कुशल कारीगरों का सत्यापन जिला रोजगार अधिकारी करेंगे। जिले में 500 कुशल कारीगरों का पंजीकरण कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। कुशल कारीगरों को सेवा मित्र पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराना होगा। सरकार शीघ्र ही स्मार्ट फोन और टैबलेट देने की प्रक्रिया शुरू करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed