{"_id":"8536d2be986d614cd60f5f69f12a24d5","slug":"gomti-through-was-stopped-on-the-line-resembled-chaos-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोमती थ्रू लाइन पर रोके जाने से मची अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोमती थ्रू लाइन पर रोके जाने से मची अफरातफरी
ब्यूरो अमर उजाला, औरैया
Updated Fri, 23 Oct 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली जाने के लिए फफूंद स्टेशन पर गोमती एक्सप्रेस के इंतजार में खड़े यात्रियों में उस समय अफरातफरी मच गई। जब अचानक एनाउंस हुआ कि गोमती एक्सप्रेस प्लेटफार्म पर नहीं बल्कि थ्रू लाइन पर रुकेगी। कई यात्री प्लेटफार्म पर खड़ी मालगाड़ी के नीचे से होकर गुजरते दिखे।
विज्ञापन
वहीं कई यात्री अपना सामान लेकर सीढ़ियों के सहारे दूसरे प्लेटफार्म से होते हुए रेलवे ट्रैक पर पहुंचे। यात्रियों को जान जोखिम में डाल गोमती एक्सप्रेस में चढ़ना पड़ा। आज की अव्यवस्था के चलते यात्री रेलवे कंट्रोलर को कोसते नजर आए। पूरे दिन अन्य यात्री ट्रेनें भी प्लेटफार्म के बजाय थ्रू लाइन पर रोकी जाती रहीं।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह साढ़े नौ बजे दिल्ली दिशा में जाने वाले यात्री प्लेटफार्म तीन व चार पर गोमती एक्सप्रेस का इंतजार कर रहे हैं। प्लेटफार्म संख्या तीन पर दो दिन पूर्व ड्राइवर द्वारा ड्यूटी पूरी होने पर छोड़ी गई बिना इंजन की मालगाड़ी खड़ी है। वहीं प्लेटफार्म चार पर एक अन्य मालगाड़ी को उसके ड्राइवर द्वारा शुक्रवार सुबह ड्यूटी पूरी होने पर खड़ी कर दिया गया।
विज्ञापन
इसी दौरान एनाउंस होता है कि गोमती एक्सप्रेस प्लेटफार्म तीन व चार खाली न होने के कारण अब थ्रू अप लाइन पर आएगी। एनाउंस होते ही ट्रेन पकड़ने की जल्दबादी में यात्रियों में अफरातफरी मच गई।
कई यात्री अपने बच्चों एवं सामान के साथ प्लेटफार्म संख्या तीन पर खड़ी मालगाड़ी को जान जोखिम में डालकर पार करते दिखाई दिए। जबकि कई यात्री फुट ओवरब्रिज के माध्यम से प्लेटफार्म संख्या दो पर पहुंचे, परंतु उन्हें भी जान जोखिम में डालकर डाउन थ्रू लाइन पार करके रेलवे लाइनों के बीचोंबीच पहुंचना पड़ा।
हड़कंप का आलम यह था कि छोटे- छोटे बच्चों को महिलाएं गोद में लेकर रेलवे लाइन पार कर रही थीं। यात्री किसी बड़ी दुर्घटना से सशंकित होकर रेल प्रशासन को कोस रहे थे। हालांकि थोड़ी देर बाद गोमती एक्सप्रेस पहुंची और बिना किसी अनहोनी के सभी यात्री ट्रेन में सवार हो गए। इसके बाद ही रेल प्रशासन ने राहत की सांस ली।
इसके बाद आई पैसेंजर समेत अन्य कई ट्रेनों को भी थ्रू लाइन पर रोका गया। ट्रेनों से उतरने वाले रेलयात्री बिना प्लेटफार्म के ट्रेन रुकने से खासे परेशान रहे। हालांकि स्टेशन अधीक्षक बीके मीना का कहना है कि 10 बजे लूप लाइन पर खड़ी एक मालगाड़ी को आगे बढ़ा दिया गया।
लूप लाइन बनीं मालगाड़ियों के यार्ड - दिबियापुर (औरैया)। इटावा- कानपुर के बीच प्रमुख रेलवे स्टेशन एवं यहां से ट्रेनों की उपलब्धता के कारण फफूंद रेलवे स्टेशन मालगाड़ियों के लिए यार्ड बनता जा रहा है। ड्यूटी पूरी होने पर मालगाड़ियों के ड्राइवर मालगाड़ियों को फफूंद रेलवे स्टेशन की लूप लाइनों पर छोड़ जाते हैं।
रेलकर्मी बताते हैं कि इसका कारण ड्राइवरों को अपने घर लौटने के लिए फफूंद रेलवे स्टेशन से पर्याप्त यात्रा संसाधन उपलब्ध हो जाना है, यहां पर कई प्रमुख ट्रेनों का ठहराव होता है।
अप लाइन के प्लेटफार्म तीन व चार एवं डाउन लाइन का प्लेटफार्म एक अधिकतर ड्राइवरों की ड्यूटी पूरी होने के कारण छोड़ी गई मालगाड़ियों से ब्लाक रहते हैं। इससे यात्रियों को खासी परेशानी होती है। अप लूप लाइनों पर खड़ी होने वाली अधिकतर मालगाड़ियां खाली होती हैं। इसके चलते रेल प्रशासन कई कई दिनों बाद इनके ड्राइवरों को भेजता है।