फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Girl dies after falling in sewer tank under construction

निर्माणाधीन सीवर टैंक में गिरकर बच्ची की मौत

Tue, 31 May 2022 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Girl dies after falling in sewer tank under construction
दिव्या की फाइल फोटो - फोटो : AURAIYA
दिबियापुर/ कंचौसी (औरैया)। बिझाई में निर्माणाधीन पंचायत सचिवालय के सीवर टैंक में भरे पानी में गिरकर रेलवे कर्मी की सात वर्षीय पुत्री की मौत हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि अगर टैंक को बांस-बल्ली लगाकर चारों तरफ से बंद कर दिया जाता तो शायद यह हादसा न होता।
विज्ञापन

दिबियापुर क्षेत्र के बिझाई गांव में सरकारी भूमि पर ग्राम पंचायत सचिवालय का निर्माण चल रहा है। सचिवालय के लिए सीवर टैंक बना है। टैंक में कंक्रीट की मजबूती के लिए पानी भरा था। रविवार को सचिवालय की बीम डाली गई थी। बीम सूखने के लिए काम बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन

सोमवार सुबह 11 बजे गांव के बच्चे पानी से भरे टैंक के आसपास खेल रहे थे। इसी दौरान रेलवे के ट्रैक मैन सतीश की पुत्री दिव्या (7) टैंक में भरे पानी में गिर गई। बच्चों ने चिल्लाना शुरू किया तो आसपास मौजूद ग्रामीणों ने दौड़कर दिव्या को बाहर निकाला। दिबियापुर स्थित एक निजी चिकित्सालय ले आए। वहां चिकित्सक ने दिव्या को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव गांव लेकर आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर दिबियापुर थाने के निरीक्षक नरेंद्र राठौर समेत थाना पुलिस एवं लेखपाल सत्यवीर मौके पर पहुंचे। यहां से पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि लेखपाल सत्यवीर ने मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता के लिए लिखापढ़ी की है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका गांव के ही प्राथमिक स्कूल में कक्षा तीन की छात्रा थी।

निर्माणाधीन सीवर टैंक देखते लोग। संवाद

निर्माणाधीन सीवर टैंक देखते लोग। संवाद- फोटो : AURAIYA

घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंची थाना पुलिस। संवाद

घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंची थाना पुलिस। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed